
Globus Sensation Symptoms: क्या आपको अक्सर ऐसा महसूस होता है कि आपके गले में बलगम, गोली या कोई टुकड़ा सा अटका हुआ है? लाख कोशिश करने के बावजूद आप उसे न तो अंदर निगल पाते हैं और न ही बाहर थूक पाते हैं। अगर ऐसा है, तो आप अकेले नहीं हैं। मेडिकल भाषा में इस अजीब सी स्थिति को ग्लोबस सेंसेशन (Globus Sensation) कहा जाता है। कई बार लोग इसे किसी गंभीर बीमारी या गले के कैंसर का डर मानकर घबरा जाते हैं, लेकिन असलियत इससे काफी अलग है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के आधार पर समझते हैं कि आखिर यह समस्या क्यों होती है और इससे कैसे राहत पाई जा सकती है।
एनसीबीआइ के अनुसार, सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ग्लोबस सेंसेशन सिर्फ एक अहसास यानी भ्रम जैसा होता है, वास्तव में गले में कोई चीज फंसी नहीं होती। जब आप कुछ खाते या पीते हैं (जैसे खाना या पानी), तो यह अटका हुआ अहसास या तो गायब हो जाता है या कम हो जाता है। इसका मतलब है कि आपका निगलने का सिस्टम (Swallowing mechanism) अंदर से बिल्कुल ठीक काम कर रहा है, बस गले की मांसपेशियां या नसें किसी वजह से इस तरह का संकेत दिमाग को भेज रही हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के विशेषज्ञों के अनुसार, इसके कई शारीरिक और मानसिक कारण हो सकते हैं;
ज्यादातर मामलों में ग्लोबस सेंसेशन खतरनाक नहीं होता और मानसिक तनाव या एसिडिटी कम होने पर अपनेआप ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए;