स्वास्थ्य

Gut Microbiome Benefits: पेट है शरीर का दूसरा दिमाग! जानें कैसे कंट्रोल करता है वजन, मूड और इम्युनिटी

Gut Microbiome Benefits: क्या आप जानते हैं पेट सिर्फ खाना नहीं पचाता बल्कि मूड, वजन और इम्युनिटी भी कंट्रोल करता है? जानें गट हेल्थ से जुड़े 5 जरूरी हार्मोन और हेल्दी रहने के टिप्स।

2 min read
Feb 20, 2026
Gut Microbiome Benefits (photo- gemini ai)

Gut Microbiome Benefits: अक्सर लोग पेट को सिर्फ खाना पचाने वाला अंग समझते हैं, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। एक्सपर्ट्स पेट को शरीर का दूसरा दिमाग भी कहते हैं, क्योंकि यह सिर्फ डाइजेशन ही नहीं बल्कि इम्युनिटी, वजन, स्किन और यहां तक कि मूड तक को कंट्रोल करता है। अगर आपका गट (पेट) हेल्दी है, तो शरीर भी ज्यादा हेल्दी रहेगा। लेकिन अगर गट का बैलेंस बिगड़ जाए, तो मोटापा, डायबिटीज, एंग्जायटी, थकान और स्किन प्रॉब्लम जैसी कई परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Tinea Fungal Infection Symptoms: त्वचा पर गोल लाल खुजली वाला दाग? हो सकता है फंगल इंफेक्शन टिनिया, जानिए लक्षण और इलाज

पेट कैसे कंट्रोल करता है पूरा शरीर?

आपके पेट में करोड़ों बैक्टीरिया रहते हैं, जिन्हें गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखते हैं। यही तय करते हैं कि खाना कैसे पचेगा, शरीर को कितनी एनर्जी मिलेगी और फैट कितना जमा होगा। इतना ही नहीं, पेट और दिमाग हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसी वजह से पेट खराब हो तो मूड भी खराब हो जाता है।

ये 5 जरूरी हार्मोन पेट से कंट्रोल होते हैं

घ्रेलिन- भूख बढ़ाने वाला हार्मोन

जब पेट खाली होता है तो घ्रेलिन बनता है और दिमाग को सिग्नल देता है कि भूख लगी है। खाना खाने के बाद इसका लेवल कम हो जाता है। डाइटिंग करने पर यही हार्मोन ज्यादा बनता है, इसलिए बार-बार भूख लगती है।

पेप्टाइड - पेट भरने का संकेत

यह हार्मोन खाना खाने के बाद बनता है और दिमाग को बताता है कि अब पेट भर गया है। यही वजह है कि प्रोटीन और फाइबर वाला खाना ज्यादा देर तक पेट भरा रखता है।

सेरोटोनिन - मूड और खुशी का हार्मोन

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह दिमाग में बनता है, लेकिन असल में इसका बड़ा हिस्सा पेट में बनता है। यही हार्मोन मूड, नींद और खुशी को कंट्रोल करता है। अगर पेट ठीक नहीं, तो चिड़चिड़ापन, चिंता और उदासी भी बढ़ सकती है।

GLP-1- वजन और शुगर कंट्रोल करने वाला हार्मोन

यह हार्मोन खाने के बाद बनता है और इंसुलिन रिलीज करवाता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। साथ ही यह भूख कम करता है और पेट देर तक भरा रखता है।

GIP - न्यूट्रिएंट मैनेज करने वाला हार्मोन

यह शरीर को बताता है कि खाना आने पर इंसुलिन कितनी जल्दी रिलीज करनी है। साथ ही यह फैट स्टोरेज और हड्डियों की सेहत में भी भूमिका निभाता है।

गट हेल्थ क्यों जरूरी है?

अगर पेट हेल्दी है तो इम्युनिटी मजबूत रहती है। वजन कंट्रोल रहता है। स्किन ग्लो करती है। मूड अच्छा रहता है। नींद बेहतर आती है।

पेट को हेल्दी रखने के आसान तरीके

  • संतुलित और फाइबर वाला खाना खाएं
  • प्रोबायोटिक फूड (दही आदि) लें
  • ज्यादा प्रोसेस्ड फूड कम करें
  • रोज एक्सरसाइज करें
  • अच्छी नींद लें
  • तनाव कम रखें

ये भी पढ़ें

Nasal Spray Vaccine: एक स्प्रे से सर्दी-जुकाम, फ्लू और फेफड़ों के इंफेक्शन से बचाव? नई रिसर्च ने बढ़ाई उम्मीद

Published on:
20 Feb 2026 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर