स्वास्थ्य

H5N5 vs Corona: बर्ड फ्लू का नया वेरिएंट H5N5 इंसानों तक पहुंचा! जानें कौन है ज्यादा खतरनाक?

H5N5 vs corona: अमेरिका में H5N5 बर्ड फ्लू से पहली मौत दर्ज। क्या यह वायरस कोरोना की तरह फैल सकता है? जानें संक्रमण का तरीका, लक्षण, खतरा और बचाव के तरीके।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2025, 10:18 AM IST
H5N5 vs Corona
H5N5 vs Corona (Photo- gemini ai)

H5N5 vs Corona: अमेरिका के वॉशिंगटन में पहली बार H5N5 बर्ड फ्लू से इंसान की मौत दर्ज की गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह दुनिया का पहला मामला है, जहां यह वेरिएंट किसी इंसान की जान ले बैठा। पीड़ित ग्रेज हार्बर काउंटी का बुजुर्ग था, जो पहले से दूसरी गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा था।

मृतक के घर में मुर्गियां और कई घरेलू पक्षी रहते थे। जांच में उनके रहने की जगह पर बर्ड फ्लू के निशान मिले। माना जा रहा है कि संक्रमण इन्हीं पक्षियों या आसपास मौजूद जंगली पक्षियों से हुआ। अच्छी खबर यह है कि फिलहाल यह संक्रमण आम जनता के लिए लो-रिस्क माना जा रहा है। बीमारी के चलते जब मरीज को अस्पताल ले जाया गया, तो टेस्ट में पता चला कि उन्हें H5N5 एवियन इन्फ्लुएंजा हुआ है। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की लैब और बाद में CDC ने भी इस संक्रमण की पुष्टि की।

क्या H5N5 कोरोना की तरह फैल सकता है?

बहुत लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि कहीं यह नया वायरस भी कोरोना की तरह महामारी न बन जाए। लेकिन राहत की बात है। H5N5 इंसान से इंसान में नहीं फैल रहा। मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच हुई। किसी में भी संक्रमण नहीं मिला। यानी फिलहाल यह एक अलग-थलग (isolated) केस माना जा रहा है।

कोरोना (COVID-19) और H5N5 बर्ड फ्लू, दोनों ही वायरस जनित संक्रमण हैं, लेकिन इनका फैलाव, खतरा और संक्रमण की गति एक-दूसरे से काफी अलग है। COVID-19 इंसान से इंसान में तेजी से फैलने वाला वायरस है, जिसकी संक्रमण दर बहुत ऊंची है और यही वजह है कि यह महामारी का रूप ले चुका था। इसके मुकाबले H5N5 बर्ड फ्लू फिलहाल इंसान से इंसान में नहीं फैलता और इसकी संक्रमण की रफ्तार भी बहुत कम मानी जाती है। कोरोना का मुख्य स्रोत संक्रमित व्यक्ति होता है, जबकि H5N5 का फैलाव बीमार या संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से होता है। जहां COVID-19 हर उम्र और हर व्यक्ति के लिए जोखिम पैदा करता है, वहीं H5N5 का खतरा अधिकतर पोल्ट्री फार्म वर्कर्स या उन लोगों में ज्यादा होता है जो नियमित रूप से पक्षियों के पास काम करते हैं। अच्छे से निगरानी और सावधानी बरतकर दोनों संक्रमणों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

H5N5 क्या है और क्यों चिंता बढ़ी?

यह बर्ड फ्लू का एक नया वेरिएंट है जो पहले केवल पक्षियों में पाया जाता था। इंसानों में इसका पहला मामला अब सामने आया है। यह H5N1 से अलग है, जिसने कई देशों में इंसान को संक्रमित किया था। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार H5N5 बहुत अधिक घातक या तेजी से फैलने वाला वायरस नहीं लगता, लेकिन विशेषज्ञ इस पर नजर बनाए हुए हैं।

H5N5 के लक्षण (Symptoms)

हालांकि इंसानों में यह बेहद कम देखा गया है, लेकिन अभी तक पाए गए मामलों और बर्ड फ्लू के आधार पर तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, बदन में दर्द, कमजोरी, सिरदर्द, आंखों में संक्रमण, गंभीर स्थिति में न्यूमोनिया के लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं।

H5N5 से बचाव कैसे करें? (Prevention)

खासतौर पर पोल्ट्री, फार्म वर्कर्स और पक्षियों के आसपास रहने वालों को सावधानी जरूरी है। बीमार या मृत पक्षी को न छुएं। पोल्ट्री फार्म पर मास्क और दस्ताने पहनें। पक्षियों के आसपास सफाई रखें। हाथ बार-बार धोएं। बीमार पक्षी दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें। अधपका चिकन या अंडा न खाएं। किसी भी लक्षण पर तुरंत मेडिकल जांच कराएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Nov 2025, 10:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह