स्वास्थ्य

Hair Treatments: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे

Hair Treatments: आज के खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से बच्चों में भी सफ़ेद बाल और से पहले गंजापन देखने को मिल रहा है। इन समस्याओं के पीछे मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू व तेल भी जिम्मेदार हैं।  
2 min read
Jun 30, 2021
anvla.png

Hair Treatments: आज के खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से बच्चों में भी सफ़ेद बाल और से पहले गंजापन देखने को मिल रहा है। इन समस्याओं के पीछे मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू व तेल भी जिम्मेदार हैं। इस समस्या से बचने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करने के साथ ही प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बालों के लिए आंवला कितना गुणकारी है, आइए जानते हैं इसके बारे में...

आंवले का प्रयोग
बालों के लिए ही नहीं, आवंला बहुत सी बीमारियों में औषधी के रूप में काम लिया जाता है। बाल संबंधी समस्याएं विटामिन सी की कमी से होती हैं। ऐसे में आंवले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। आंवले रस पीने के अलावा इसे सब्जी या मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। ताजा आंवला न मिलने की स्थिति में इसका चूर्ण ले सकते हैं। चूर्ण को डॉक्टरी सलाह से ही लें। यह पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है।

तेल मालिश
महिलाएं आजकल बालों को खुला रखती हैं। प्रॉपर तेल की मालिश नहीं करने से बालों की जड़ को पोषण नहीं मिलता और वे झडऩे लगते हैं। जो लड़कियां चिपचिपे बाल नहीं चाहतीं उन्हें रात के समय नारियल, तिल्ली या सरसों के तेल को गुनगुना गर्म कर मालिश करनी चाहिए। सुबह उठने के बाद बालों को अच्छे से धो लें।

ये भी आजमाएं
35 या उससे भी कम उम्र में लोग बालों को नेचुरली काला करने के लिए आंवले का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आंवला, काले तिल व भृंगराज को समान रूप ले लेवें। इसमें बूरा चीनी मिलाकर 20-20 ग्राम सुबह शाम सेवन करें। लेकिन जुकाम में इसका इस्तेमाल न करें।

नाक में षढ़बिंदु तेल
आयुर्वेद के अनुसार नाक में षढ़बिंदु और अरूण तेल की 4-4 बूंदे डालने से जुकाम में राहत मिलती है। इसकी महक बालों को जड़ से मजबूत करती है। यदि ये तेल उपलब्ध न हों तो सरसों या घी को नाक में हल्का सा लगाकर सूंघने से भी फायदा होता है।

Web Title: Hair Treatments: benefits of eating gooseberry for hair

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
30 Jun 2021 10:23 am