स्वास्थ्य

Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

Herpes Simplex Virus (HSV) एक आम वायरल संक्रमण है जो मुंह और जननांगों में छाले पैदा करता है। जानें इसके प्रकार, लक्षण, कारण, फैलने के तरीके और आसान इलाज।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2025, 12:50 PM IST
Herpes Simplex Virus
Herpes Simplex Virus (Photo- gemini ai)

Herpes simplex virus: दाद सिंप्लेक्स वायरस यानी HSV एक बहुत आम वायरल संक्रमण है, जिससे दुनिया भर में करोड़ों लोग प्रभावित हैं। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। कई लोग तो इस वायरस को बिना लक्षण के ही अपने अंदर लिए घूमते रहते हैं और जाने-अनजाने दूसरों को संक्रमित कर देते हैं। यह वायरस ज्यादातर मुंह और जननांगों को प्रभावित करता है, लेकिन कभी-कभी आंख, उंगली या शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी असर डाल सकता है।

एक बार HSV शरीर में घुस जाए, तो यह पूरी जिंदगी के लिए नर्व सेल्स में छुपा रहता है। जब भी शरीर कमजोर पड़े, तनाव बढ़े या हार्मोनल बदलाव हों तभी यह दोबारा एक्टिव होकर छाले या जलन जैसे लक्षण दे सकता है।

HSV क्या है और इसके प्रकार

HSV दो तरह का होता है। पहला HSV-1 होता है। ये अक्सर मुंह के पास कोल्ड सोर या फफोले बनाता है। होंठों के आसपास जलन, खुजली और छोटे-छोटे पानी वाले छाले दिखते हैं। दूसरा HSV-2 होता है। इसमें ज्यादातर जननांगों में छाले या जलन पैदा करता है। कई बार बुखार, बदन दर्द और सूजे हुए लिम्फ नोड्स भी हो जाते हैं। दोनों तरह के वायरस त्वचा से त्वचा के सीधे संपर्क से फैलते हैं, जैसे किस करना, सेक्स, संक्रमित जगह को छूना, ओरल सेक्स यह वायरस बिना दिखाई देने वाले छालों के भी फैल सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

HSV के आम लक्षण

लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि वायरस शरीर के किस हिस्से में है। मुंह वाला HSV-1, होंठों के पास झनझनाहट या जलन होना। छोटे पानी भरे छाले जो बाद में सूखकर ठीक हो जाते हैं। जननांग वाला HSV-2, जननांग में दर्द, खुजली, जलन, छाले या घाव, कभी-कभी हल्का बुखार या थकान हो सकता है। अन्य जगहों पर भी इसके लक्षण दिखते हैं। उंगलियां में दर्दनाक फफोले (Herpetic Whitlow) होते हैं, और आंख में जलन, लालपन और रोशनी से दिक्कत होती है। कई लोगों में कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन वायरस फिर भी फैल सकता है। उम्र बढ़ने के साथ अक्सर आउटब्रेक कम होते हैं, लेकिन तनाव, बीमारी या हार्मोनल बदलाव उन्हें फिर से ट्रिगर कर सकते हैं।

यह कैसे फैलता है?

HSV फैलने के सबसे आम तरीके संक्रमित त्वचा या छाले को छूना, ओरल या जननांग संपर्क, ओरल सेक्स से एक जगह का वायरस दूसरी जगह पहुंच सकता है। इसके ट्रिगर करने वाले कारण तनाव, कमजोर इम्यूनिटी, नींद की कमी, तेज धूप, बुखार या शरीर में कोई दूसरी बीमारी हो सकती है।

HSV को कैसे मैनेज करें?

इसका कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन सही देखभाल से इसे आराम से कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर की दी हुई एंटीवायरल दवाएं छाले कम करती हैं और जल्दी ठीक करती हैं। दूसरे लोगों को वायरस पहुंचने का रिस्क भी कम होता है। छाले हों तो उन्हें छूने या फोड़ने से बचें। आउटब्रेक के दौरान सेक्स न करें। कंडोम या डेंटल डैम का इस्तेमाल करें। तनाव कम रखें, पर्याप्त नींद लें और हेल्दी खाना खाएं। संक्रमित जगह को साफ और सूखा रखें। सही जानकारी और सावधानी से यह संक्रमण पूरी तरह कंट्रोल में रखा जा सकता है और दूसरों तक फैलने से रोका जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Dec 2025, 12:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस