स्वास्थ्य

शरीर पर ऐसे दाने दिखें तो हो सकता है herpes zoster, सीडीसी से जानिए किन लोगों को है ज्यादा खतरा

Herpes Zoster Cause: शरीर पर अचानक दर्दनाक दाने या पानी भरे छाले निकल आए हैं? यह हर्पीज जोस्टर (शिंगल्स) हो सकता है, जो चिकनपॉक्स के वायरस के शरीर में फिर से सक्रिय होने से होता है। आइए सीडीसी से जानते हैं कि इसके कारण और लक्षण क्या हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2026, 9:44 AM IST
Herpes Zoster,Shingles Symptoms,VaricellaZoster Virus,
शरीर पर अचानक दर्दनाक दाने या पानी भरे छाले निकल आए हैं? यह हर्पीज जोस्टर (शिंगल्स) हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Herpes Zoster Symptoms: क्या आपकी स्किन पर अचानक लाल दाने या पानी भरे छाले निकल आए हैं? और क्या उनमें तेज दर्द या जलन हो रही है? अगर हां, तो इसे मामूली समझकर बिल्कुल मत छोड़िए। यह हर्पीज जोस्टर (जिसे शिंगल्स भी कहते हैं) हो सकता है। अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था CDC के मुताबिक, यह वही वायरस है जो बचपन में चिकनपॉक्स (छोटी माता) करता है। जब यह वायरस बरसों बाद आपके शरीर में फिर से जाग जाता है, तो यह दाने और छाले बनाकर परेशान करता है। आइए समझते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं और किन लोगों को इससे ज्यादा बचकर रहने की जरूरत है।

इसके लक्षण कैसे होते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हर्पीज जोस्टर का असर अक्सर शरीर के किसी एक हिस्से पर दिखता है जैसे पेट, छाती, कमर या चेहरे के एक तरफ। इसके मुख्य लक्षण ये हैं:

  • दाने निकलने से 1-2 दिन पहले ही उस जगह पर झुनझुनी, तेज जलन या छूने पर भी दर्द होने लगता है।
  • पानी भरे छाले: फिर उस जगह पर लाल चकत्ते और छोटे-छोटे छाले बन जाते हैं जिनमें पानी भरा होता है।
  • सुखना और पपड़ी बनना।
  • कभी-कभी इसके साथ हल्का बुखार या सिरदर्द भी महसूस हो सकता है।

CDC के हिसाब से किसे है सबसे ज्यादा खतरा?

जिन लोगों को कभी भी जीवन में चिकनपॉक्स हुआ है, उन्हें यह बीमारी हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा बहुत ज्यादा रहता है;

  • 50 की उम्र पार कर चुके लोग।
  • कमजोर इम्युनिटी वाले लोग।
  • लंबे समय से दवाएं लेने वाले।
  • बहुत ज्यादा तनाव या थकान।

क्या यह दूसरों में भी फैलता है?

हर्पीज जोस्टर सीधे तौर पर किसी को शिंगल्स नहीं दे सकता। लेकिन, अगर किसी इंसान को कभी चिकनपॉक्स नहीं हुआ है या उसने टीका नहीं लगवाया है, और वो आपके छालों के सीधे संपर्क में आता है, तो उसे चिकनपॉक्स जरूर हो सकता है।

इससे बचने और ठीक होने के उपाय

  • दाने दिखते ही अगर आप 2-3 दिन के अंदर डॉक्टर के पास जाएं।
  • 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए इसकी वैक्सीन।
  • छालों को छेड़े या फोड़े नहीं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Jul 2026, 9:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?