स्वास्थ्य

High Cholesterol Signs: क्या शरीर में होने वाला यह दर्द हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है? Mayo Clinic से जानिए

High Cholesterol Signs: हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना लक्षण के होता है, लेकिन पैरों का दर्द, सीने में जकड़न और कुछ अन्य संकेत इसकी ओर इशारा कर सकते हैं। Mayo Clinic और American Heart Association की रिसर्च के आधार पर जानिए पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2026, 10:23 AM IST
Cholesterol Symptoms in Hindi Heart Health Artery Blockage Symptoms
शरीर में दर्द को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- freepik)

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में इसके कोई सीधे लक्षण दिखाई नहीं देते। यही वजह है कि कई बार लोगों को तब पता चलता है जब हार्ट अटैक, स्ट्रोक या दिल की दूसरी गंभीर समस्या सामने आ जाती है।

हालांकि, अगर शरीर की धमनियों (Arteries) में कोलेस्ट्रॉल की परत जमने लगे और खून का प्रवाह प्रभावित होने लगे, तो कुछ तरह के दर्द और असहजता महसूस हो सकती है। Mayo Clinic और American Heart Association के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल खुद दर्द नहीं करता, लेकिन इसके कारण होने वाली धमनियों की रुकावट दर्द की वजह बन सकती है।

पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है संकेत

यदि चलने, सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ी दूरी तय करने पर पैरों में दर्द, भारीपन या ऐंठन महसूस होती है और आराम करने पर ठीक हो जाती है, तो यह Peripheral Artery Disease (PAD) का संकेत हो सकता है। यह स्थिति तब बनती है जब धमनियों में प्लाक जमा होकर रक्त प्रवाह कम कर देता है।

सीने में दर्द को नजरअंदाज न करें

Mayo Clinic के अनुसार जब दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियां संकरी होने लगती हैं, तो सीने में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। इसे एंजाइना (Angina) कहा जाता है। यह दर्द खासकर शारीरिक मेहनत या तनाव के दौरान बढ़ सकता है।

ठंडे पैर और घाव का देर से भरना

अगर पैरों में हमेशा ठंडापन महसूस हो, त्वचा का रंग बदलने लगे या छोटे घाव भी जल्दी न भरें, तो यह कमजोर रक्त प्रवाह का संकेत हो सकता है। ऐसी समस्या हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी धमनियों की रुकावट के कारण हो सकती है।

लेकिन याद रखें, दर्द हमेशा नहीं होता

Mayo Clinic स्पष्ट रूप से कहता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होते। इसका पता केवल ब्लड टेस्ट से ही लगाया जा सकता है। इसलिए केवल शरीर में दर्द के आधार पर यह मान लेना सही नहीं होगा कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है।

क्या करें?

यदि आपको बार-बार पैरों में दर्द, सीने में जकड़न, सांस फूलना या रक्त प्रवाह से जुड़ी कोई समस्या महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं। समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाकर हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाले गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
14 Jun 2026, 10:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस