
Bladder Cancer News: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। लेकिन समय पर पहचान, सही इलाज और परिवार का साथ इस बीमारी से लड़ने की ताकत देता है। मराठी अभिनेत्री मेधा मांजरेकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह हाई-ग्रेड यूरिनरी ब्लैडर कैंसर (High-Grade Urinary Bladder Cancer) से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन का एक अहम चरण पूरा हो चुका है। उन्होंने अपने मुश्किल सफर के दौरान परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और नर्सों का शुक्रिया भी अदा किया।
मेधा ने लिखा कि जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें बीमारी से ज्यादा उन लोगों का प्यार और साथ याद आता है, जिन्होंने हर मुश्किल पल में उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने पति महेश मांजरेकर, बेटियों और दोस्तों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
National Cancer Institute (NCI) और Cancer Research UK के अनुसार, ब्लैडर कैंसर (मूत्राशय का कैंसर) तब होता है जब मूत्राशय की अंदरूनी परत की कोशिकाएं (Cells) असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। यदि कैंसर को High-Grade कहा जाता है, तो इसका मतलब है कि कैंसर कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं से काफी अलग दिखती हैं और इनके तेजी से बढ़ने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने (Spread) का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकते हैं-
ध्यान रखें कि ये लक्षण सिर्फ ब्लैडर कैंसर के ही नहीं होते। कई बार यूरिन इंफेक्शन, पथरी या दूसरी बीमारियों में भी ऐसा हो सकता है। इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
American Cancer Society के अनुसार, कुछ लोगों में ब्लैडर कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है-
मेधा मांजरेकर ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी भूख खत्म हो गई थी। ऐसे समय में उनके दोस्त और परिवार उनकी पसंद का हल्का खाना लेकर आते थे। छोटी-छोटी बातें, हंसी-मजाक और भावनात्मक सहयोग ने उन्हें मुश्किल दौर से बाहर निकलने की ताकत दी।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।