स्वास्थ्य

त्वचा पर अचानक लाल, खुजलीदार चकत्ते और सूजन को न करें नजरअंदाज, ACAAI ने बताया Hives हो सकता है

Hives Cause: क्या आपके शरीर पर भी अचानक लाल चकत्ते और तेज खुजली होने लगी है? ACAAI (अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी) और मेयो क्लिनिक के अनुसार जानें हाइव्स (पित्ती) के कारण, इसके शुरुआती लक्षण और राहत पाने के उपाय।
2 min read
Aug 03, 2026
hives Causes and Symptoms in Hindi,Skin Allergy Hives Treatment,Chronic Hives ACAAI,
शरीर पर भी अचानक लाल चकत्ते और तेज खुजली होना हाइव्स (पित्ती) के कारण हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- chatgpt)

Hives Symptoms: क्या कभी आपके शरीर पर अचानक लाल-लाल चकत्ते या दाने निकल आए हैं, जिनमें बहुत तेज खुजली होती है या जलन महसूस होती है? कई बार ये चकत्ते थोड़े सूज भी जाते हैं और देखते ही देखते शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगते हैं। हमारी बोलचाल में इसे पित्ती उछलना कहते हैं और डॉक्टर इसे हाइव्स (Hives) या अर्टिकेरिया बोलते हैं। ACAAI (अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइव्स स्किन एलर्जी का ही एक रूप है। यह कुछ घंटों या 1-2 दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार इसे नजरअंदाज करना भारी भी पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि यह क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे राहत पाएं।

हाइव्स (Hives) क्या होती है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, पित्ती (जिसे डॉक्टर अर्टिकेरिया भी कहते हैं) त्वचा पर होने वाला एक तरह का रिएक्शन है, जिससे शरीर पर तेज खुजली वाले चकत्ते निकल आते हैं। अगर ये चकत्ते 6 हफ्ते से ज्यादा समय तक बने रहें और महीनों या सालों तक बार-बार लौटकर आते रहें, तो इसे पुरानी पित्ती (Chronic Hives) कहा जाता है। अक्सर यह समझ पाना मुश्किल होता है कि पुरानी पित्ती की असली वजह क्या है।

शरीर पर कैसे दिखते हैं ये चकत्ते?

  • उभरे हुए लाल चकत्ते।
  • तेज खुजली और जलन।
  • ये चकत्ते जगह बदलते रहते हैं।
  • चेहरे या अंगों पर सूजन।

जानें इसके मुख्य कारण

जब हमारे शरीर का रक्षा तंत्र (Immunity) किसी चीज़ से चिढ़ जाता है, तो वह खून में हिस्टामाइन (Histamine) नाम का केमिकल छोड़ देता है। इसी की वजह से पित्ती उछलती है। इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं;

  • मूंगफली, अंडा, मछली, दूध या किसी खास मसाले से एलर्जी होना।
  • दर्द की दवाएं (Painkillers), एंटीबायोटिक्स या कोई नई दवा खाने से।
  • मधुमक्खी, ततैया या किसी छोटे-मोटे कीड़े के काटने से।
  • अचानक बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी के संपर्क में आना।
  • बहुत ज्यादा तनाव (Stress)।
  • बुखार या इंफेक्शन।

कब तुरंत डॉक्टर के पास भागना चाहिए?

  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • चक्कर आना या आंखें बंद होना।
  • चेहरे और गले पर बहुत ज्यादा सूजन।

हाइव्स से राहत पाने के आसान घरेलू तरीके

  • खुजली और सूजन वाली जगह पर ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर रखें।
  • गर्म पानी से न नहाएं।
  • ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
  • त्वचा को खुजलाएं नहीं।
  • डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जी दवा।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
03 Aug 2026 01:59 pm
Published on:
03 Aug 2026 01:59 pm