स्वास्थ्य

Headache : सिर दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक और घरेलू उपाय

Headache : तनाव, अनिद्रा, खानपान में बदलाव आदि कारणों से सिरदर्द की समस्या आम हो गई है। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 3:54 PM IST
सिरदर्द
सिरदर्द

तीखी धूप, शोर-शराबे, गर्मी, तनाव आदि कारणों से सिरदर्द की समस्या हो जाती है। कुछ लोग सिर दर्द होते ही दर्द निवारक दवाएं ले लेते हैं। लेकिन हर बार दवा लेने से अच्छा है, कुछ प्राकृतिक उपाय करें। इससे आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा और आपको सिरदर्द की समस्या से भी निजात मिलेगी।

तुलसी का सेवन करें -

सिर दर्द से राहत दिलाने में तुलसी काफी मददगार होती है। आप तुलसी की पत्तियों की चाय बनाकर सेवन करें। इसमें शहद भी मिलाएं। यह चाय पीने से आपको कुछ ही देर में अंतर नजर आएगा।

लौंग का सेवन करें-

सिर दर्द को दूर करने के लिए लौंग भी बहुत मददगार होता है। आप कुछ लौंग तवे पर रखकर सेक लें और अच्छे से सिक चुके लौंगो को एक रुमाल में बांधकर इसे सूंघते रहें। इससे सिर दर्द से आराम मिलेगा।

पर्याप्त पानी पीएं -

शरीर में पानी की कमी होने से भी सिर दर्द होता है। अगर ऐसी समस्या है तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपका शरीर भी हाइड्रेट रहेगा और सिरदर्द की समस्या भी नहीं होगी।

काली मिर्च और पुदीना-

सिरदर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप काली मिर्च और पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप पुदीने की कुछ पत्तियां और काली मिर्च पीस कर डालें । इस चाय का सेवन करने से आपका सिर दर्द चंद मिनटों में दूर हो जाएगा।

एक्यूप्रेशर का सहारा -

एक्यूप्रेशर की मदद से मिनटों में सिर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने ले ओर दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह हल्के हाथ से मसाज करें । ऐसा 5 मिनट करने आपको सिर दर्द से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह