जो लोग अपनी सेहत के लिए फिक्रमंद रहते हैं। उन्हें अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि अलसी में कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपकी सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अलसी में आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो त्वचा में कसाव लाकर आपको सेहतमंद रखता है।