स्वास्थ्य

Black neck : गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Black neck : गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप घर में इन चीजों का उपयोग करें। इससे निश्चित ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2021, 4:27 PM IST
Black neck
Black neck

अधिक देर तक धूप, प्रदूषण वाली स्थिति में रहना या खुली जगह में काम करने और अत्यधिक पसीना आने के कारण भी गर्दन काली हो जाती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं। तो आज से ही कुछ घरेलू उपाय करें। इससे आपको गर्दन के कालेपन से निजात मिलेगी और आप खूबसूरत नजर आएंगे।

दरअसल, लोग अपने चेहरे को चमकाने में तो बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन गर्दन को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में गर्दन और चेहरा दोनों की त्वचा अलग अलग नजर आती है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से अपनी गर्दन की त्वचा को भी निखार सकती हैं। क्योंकि काफी समय तक धूप में रहने, प्रदूषण, मधुमेह, मोटापा, पसीना अधिक आना और हार्मोनल समस्या आदि के कारण गर्दन काली पड़ जाती है।

बेसन और हल्दी का उपयोग-

बेसन और हल्दी का उपयोग आप गर्दन का कालापन दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे चेहरे में तो ग्लो आता ही है। अगर आप इसे गर्दन पर भी लगाएंगे। तो गर्दन का कालापन दूर होगा। इसके लिए आप बेसन और हल्दी दोनों को बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बना लें और इसे लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अपनी उंगलियों से मसाज करें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें। क्योंकि हल्दी में एंटीसप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसलिए यह आपकी त्वचा से संबंधित संक्रमण को दूर करेगी।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें-

आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में डालकर पेस्ट बनाएं और इसे अपनी गर्दन पर लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। जिसके बाद सामान्य पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी गर्दन का कालापन दूर होगा।

संतरे के छिलके का उपयोग करें-

संतरे का छिलका भी आपकी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। आप संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें और उसका पाउडर बनाएं। फिर इसे दूध या संतरे के रस के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर अपनी गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से आपकी गर्दन का कालापन दूर होगा। यह पोस्ट आपकी गर्दन से टेन हटाने का काम करेगा।

आलू और नींबू का रस-

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आलू और नींबू का उपयोग भी बहुत फायदेमंद होता है। यह हाइपरपिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा। आलू में केटेकोलेज नामक एंजाइम होता है। जो त्वचा को ब्लीच और हल्का करने में मदद करता है। इससे आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी दूर होते हैं।

ओट्स और टमाटर का उपयोग-

अपने चेहरे और गर्दन में ग्लो लाने के लिए आप ओट्स और टमाटर की प्यूरी बना लें और इसे गर्दन से लेकर चेहरे तक पर लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा नजर आएगा। यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें