30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Juice making : जूस बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, सेहत के लिए रहेगा फायदेमंद

Juice making : वैसे तो हर घर में महिलाएं जूस बनाती है। लेकिन जूस को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Aug 2021, 11:29 AM IST

Juice making

Juice making

जूस बनाते समय हमें कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह गलतियां सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है। आइए जानते हैं जूस बनाने में किन बातों की सावधानियां रखना बहुत जरूरी होती है। जिससे जूस स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

फ्रिज में नहीं रखें, ताजा जूस पीएं-

जूस तैयार करने में हमें सबसे पहले यह सावधानी रखना चाहिए कि आप जिस मशीन में तैयार कर रहे हैं। वह बहुत अधिक गर्म तो नहीं होती है।क्योंकि कई बार मशीन में तैयार किया गया जूस न्यूट्रीशन को कम कर देता है। जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। क्योंकि अधिक गर्माहट की वजह से फलों और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इस कारण आप इस बात का ध्यान रखें कि जूसर अत्यधिक गरम तो नहीं हो रहा है। अगर उसका सही टेंपरेचर है। तो आप जूस तैयार करने के बाद तुरंत आजा ही पीएं, उसे फ्रीज में नहीं रखें। क्योंकि ताजा जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें - जवां और ग्लोइंग त्वचा के लिए आहार में शामिल करें यह विटामिन.

मीठी चीजों को नहीं करें शामिल-

जूस तैयार करते समय ध्यान रखने वाली अहम बात यह है कि आप जूस में शक्कर आदि मीठी चीजें नहीं डालें। मीठे फलों को भी शामिल नहीं करें तो बहुत अच्छा है। क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए आप ऐसे फल और सब्जियों का उपयोग करें जो शुगर नहीं बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें -रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद.

बीज जरूर निकालें-

कई बार आप जूस तैयार करते समय फलों के बीज भी शामिल कर लेते हैं। इसलिए उसका स्वाद भी खराब हो जाता है। क्योंकि बीजों में कड़वापन तो रहता ही है। कई फल और सब्जियों के बीज सेवन करने लायक भी नहीं होते हैं। इसलिए आप उन्हें सबसे पहले निकाल दें। ताकि आपका जूस अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बने।

यह भी पढ़ें - तनाव और थकान से राहत पाना है तो प्राकृतिक चंदन का लगाएं लेप.

ताजा सब्जियों का अधिक उपयोग-

जूस तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जिन फलों और सब्जियों का उपयोग कर रहे हैं। वे ताजा होनी चाहिए, क्योंकि ताजा सब्जियों और फलों का जूस काफी पौष्टिक और हेल्दी होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अधिक हरी सब्जियां मिक्स नहीं करें। क्योंकि इससे जूस भी कड़वा हो सकता है। इसलिए फल और सब्जियों का उपयोग संतुलित मात्रा में करना चाहिए। जिससे उसका स्वाद अच्छा रहे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल