30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flaxseed benefits : रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

Flaxseed benefits: अलसी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप अलसी का रोजाना सेवन करते हैं। तो यह आपकी त्वचा, बाल और संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Aug 2021, 5:47 PM IST

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाना है तो अलसी का करें इस तरह सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाना है तो अलसी का करें इस तरह सेवन

अलसी ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ ही फाइबर ओर प्रोटीन से भरपूर होती है। उसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स रहते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करते हैं। तो यह आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है। जो कब्ज जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है।

कोलेस्ट्रॉल करेगा कम-

अलसी का सेवन रोजाना करने से यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। जिससे हमारा हार्ट भी सेहतमंद रहेगा। इसका सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

वजन कम करने में मददगार-

अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होने के कारण यह आपको वजन कम करने में भी मददगार होती है। इसके लिए आप इसे पीसकर सेवन करें। तो बहुत ही फायदेमंद होगा।

सूजन दूर करने में मददगार -

अलसी में वह तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर की सूजन को भी कम करते हैं। यह धमनियों में प्लाक बिल्डअप से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में भी मदद मिलती है।

प्रोटीन से भरपूर-

अलसी प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें अमीनो एसिड, अर्जिनिन, एस्पार्टिक एसिड और ग्लूटामिक एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है। अलसी में प्रोटीन पर्याप्त होने के कारण यह इम्युनिटी में सुधार कर कोलेस्ट्रोल और ट्यूमर को रोकने में भी मदद करता है। इसमें एंटीफंगल तत्व भी होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल