30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : तनाव और थकान से राहत पाना है तो प्राकृतिक चंदन का लगाएं लेप

Health tips : तनाव मुक्त रहने के लिए आपको चंदन का लेप लगाना चाहिए। आइए जानते हैं प्राकृतिक चंदन का किस तरह उपयोग करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Aug 2021, 4:32 PM IST

Health tips

Health tips

चंदन ऐसी लकड़ी के जिस को घिसकर चंदन का लेप लगाने से दिमाग को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। अगर आप भी तनाव और थकान का सामना कर रहे हैं। तो चंदन का लेप लगाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

दरअसल, भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव और थकान के कारण काफी परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह प्राकृतिक उपाय अपनाएं। इससे निश्चित ही आपको तनाव, सिर दर्द और थकान से निजात मिलेगी।

आपको बता दें कि चंदन एक ऐसा पेड़ होता है। जिसकी लकड़ी का उपयोग घिसकर भगवान को टीका लगाने सहित औषधीय रूप से भी किया जाता है। इस कारण आप इसका उपयोग थकान तनाव और सिरदर्द आदि समस्या में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं चंदन के क्या-क्या फायदे होते हैं।

थकान से छुटकारा मिलेगा-

चंदन में प्राकृतिक सुगंध और सेरोटोनिन हार्मोन उत्पादन करने की क्षमता होती है। इसका लेप लगाने से आप ठंडक महसूस करते हैं और तनाव का लेवल भी कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद -

चंदन का लेप आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चंदन की लकड़ी को घिसकर उसका चंदन निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर चंदन का लेप लगाने से चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे कील मुंहासे आदि दूर हो जाएंगे।

सिर दर्द से राहत-

चंदन का उपयोग करने से आपको सिर दर्द से भी राहत मिलेगी। चंदन को घिसकर आप अपने सिर पर लगाएं। इससे आपके दिमाग को भी ठंडक मिलेगी और सिर दर्द भी काम होगा। आप चंदन का उपयोग प्राकृतिक लकड़ी घिसकर करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा और क्योंकि बाजार में मिलने वाला चंदन का पाउडर शुद्धता पर खरा नहीं उतरता है

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल