स्वास्थ्य

Ear wax : कान का मैल निकालना है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

Ear wax : कान में गंदगी हो जाने से कई प्रकार की समस्याएं होती है। ऐसे में आपको कान साफ करना जरूरी होता है। लेकिन कान को साफ करने में आपको बहुत सावधानी बरतनी होती है।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 5:49 PM IST
Ear wax
Ear wax

कान की सफाई बहुत ही सावधानी से करना पड़ता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही में कान के पर्दा पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए आप जब भी कान साफ करें। तो कुछ इस तरह करें। जिससे कान भी साफ हो जाए और आपको किसी का प्रकार की दिक्कत का सामना भी नहीं करना पड़े।

अगर आप समय पर कानों को साफ नहीं करते हैं। तो कान में दर्द, खुजली होने लगती है। कान में ज्यादा गंदगी जमा होने पर कान चटकने लगता है। इस समस्या के कारण आपको नींद भी नहीं आ पाती है। इसलिए आपको कान में मैल जमा होने पर उसकी तुरंत सफाई करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय का सहारा ले सकते हैं।

सफाई से पहले कान में डाले तेल-

आप कान को साफ करने से पहले सरसों, जैतून या नारियल का तेल का उपयोग करें। इनमें से कोई भी एक तेल ले और इसमें आप लहसुन की तीन से चार कलियां डालकर तेल को गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए। तो तेल गुनगुना रहने पर दो-चार बूंद तेल रुई के माध्यम से कान में डालें। जिससे कान का मैल गीला हो जाएगा और फिर आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

बादाम का तेल-

बादाम का तेल कान का मैल साफ करने के लिए सबसे प्राचीन तरीका है। आप पहले बादाम के तेल को गर्म करें और जब यह गुनगुना रह जाए, तो इसके तेल की तीन से चार बूंद कान में डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। जिससे कान का मैल मुलायम हो जाएगा और फिर आप उसे आसानी से निकाल सकते हैं।

बेबी ऑयल का उपयोग करें -

कान की गंदगी साफ करने के लिए आप बेबी ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप तीन से चार बूंदे रुई के माध्यम से कान में डालें।और 5 मिनट बाद रूई निकाल दें। इससे कान का मैल अपने आप बाहर आ जाता है।

गुनगुने पानी का उपयोग करें -

आप कान के दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं। आप थोड़ा सा गुनगुना पानी करें और रुई की सहायता के कान के अंदर डाले। कुछ देर बाद कान उल्टा करके लेट जाए। तो कान की गंदगी और पानी बाहर निकल जाएगा।

प्याज का रस डालें -

आप प्याज को भूनकर उसका रस निकाल ले और रुई की मदद से कुछ बूंद कान के अंदर डाले। जिसके कान की गन्दगी आसानी से बाहर निकल आएगी।

उक्त उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो चिकित्सक से सलाह लेकर ही यह उपाय करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें