स्वास्थ्य

Eyes Care : आंखों की देखभाल के लिए करें यह घरेलू उपाय, नहीं होगी खुजली और सूखेपन की समस्या

Eyes Care : अगर आपकी आंखों में जलन खुजली या ड्राइनेस की समस्या हो रही है। तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इससे आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं यह कौन से उपाय हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 6:14 PM IST
Eyes Care
Eyes Care

मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग, प्रदूषण, धूल, धूप आदि के संपर्क में आने या अन्य कारणों से आंखों से संबंधित समस्याएं होती है। कई बार आंखों में जलन, खुजली या ड्राइनेस की समस्या होती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से गुजर रहें हैं। तो आज से ही यह घरेलू उपाय शुरू करें दें। हो सकता है कुछ ही दिनों में आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाए।

दरअसल, धूल, धूप, प्रदूषित हवा आदि के संपर्क में आने से कई बार आंखों में जलन होने लगती है। गर्म हवा लगने के कारण भी आंखों में जलन होती है। कई लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी होने के कारण आंखों में खुजली की समस्या होती है। तो कई लोगों की आंखें ड्राय रहती है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको सबसे पहले इस बात पर गौर करना होगा कि आप को किस समस्या के कारण आंखों में यह परेशानी हो रही है। अगर आपको प्रदूषण के कारण आंखों से संबंधित समस्या हो रही है। तो आप प्रदूषण वाली जगह पर जाने के दौरान आंखों पर ऐसा चश्मा लगाएं जिससे कि उसका असर नहीं हो। धूप या गर्म हवा के कारण ऐसा हो रहा है। तो भी चश्मे का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप लैपटॉप, मोबाइल, टीवी या अन्य कारणों से आपको यह समस्या आ रही है। तो उनका उपयोग उतना ही करें जितना कि जरूरी हो। तभी जाकर इस समस्या से आप को निजात मिल सकती है। इसी के साथ कुछ घरेलू उपाय भी करें।

यह करें घरेलू उपाय-

आप का काम अगर स्क्रीन से संबंधित है। तो आप अपनी आंखों को आराम भी दें और शाम को काम खत्म होने के बाद साफ पानी से आंखों को धोएं।इससे आंखों से संबंधित कई समस्याएं खत्म हो जाएगी। क्योंकि आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आंखें ड्राय भी नहीं रहेगी।

-आप लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप या स्क्रीन पर काम कर रहे हैं। तो बीच-बीच में कुछ देर के लिए आप ऐसी चीजें देखें। जो कम से कम 20 फीट दूर हो। ऐसा करने से आप की आंखों की एक्सरसाइज होगी और आंखें भी स्वस्थ रहेंगी।

-आपकी आंखों में दर्द हो रहा है या जलन है। तो आप आइस क्यूब से भी सिकाई कर सकते हैं।इसके लिए आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर आंखें बंद करके आसपास के हिस्से में हल्की सिकाई करें। इससे आंखों को ठंडक के साथ विभिन्न समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

-आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए सहित ओमेगा फैटी एसिड बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए अपने आहार में इन चीजों को शामिल करें।

-आपको आंखों से संबंधित समस्या किसी मेकअप या किसी बाजार के प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण हो रही है। तो आप उससे तुरंत दूरी बना लें।

-आपको बहुत ज्यादा खुजली हो रही है या अधिक जलन या ड्रायनेस है। तो आप चिकित्सक को भी दिखा ले। ताकि कोई समस्या हो तो उसका तुरंत उपचार भी हो जाए। फिर इसके बाद आप घरेलू उपाय से अपनी आंखों का ध्यान रखें।

- आंखों से संबंधित कोई समस्या नहीं हो उसके लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी होता है। आप कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। ताकि की आंखों को भी पर्याप्त आराम मिले।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
27 Aug 2021, 6:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें