स्वास्थ्य

Tingling : हाथ-पैर की झनझनाहट से पाना है निजात, तो करें यह घरेलू उपाय

Tingling : हाथ पैर की झनझनाहट से परेशान है। तो कुछ घरेलू उपाय करें। जिससे आपको इस प्रकार की समस्या से राहत मिल जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 5:23 PM IST
,
tingling

शरीर में कई बार अचानक झनझनाहट या हाथ पैर सुन्न होने जैसी समस्या हो जाती है। हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य भी हो जाती है। लेकिन इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

हल्दी का दूध पीएं-

हल्दी का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ ही ब्लड सरकुलेशन को बराबर बनाए रखता है। हल्दी पाउडर को गर्म दूध में डालकर भी पी सकते है।जिससे सेहत को बहुत फायदा होगा।

दालचीनी का करें उपयोग-

शरीर में होने वाली झनझनाहट को दूर करने के लिए दालचीनी भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो आपकी बॉडी में रक्त संचार को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इससे शरीर का कोई भी अंग सुन्न नहीं होता है और झनझनाहट की समस्या भी नहीं होती है।

प्रतिदिन करें योग -

योग प्राणायाम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारा ब्लड सरकुलेशन बराबर रहता है।

गुनगुने पानी का करें उपयोग-

हाथ पैर सुन्न होते हैं या झनझनाहट आती है। तो आप गुनगुने पानी का भी उपयोग कर सकते हैं।इसके लिए आपको गुनगुने पानी में अपने हाथ-पैर करीब 5 से 10 मिनट तक रखें। ऐसा करने से काफी आराम मिलेगा।

दरअसल शरीर के अंगो का सुन्न पड़ना ठीक नहीं होता है। क्योंकि यह शरीर में विटामिन बी, विटामिन डी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन की कमी के कारण होता है। इसलिए आपको हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Aug 2021, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह