स्वास्थ्य

World mosquito day : मलेरिया डेंगू से बचने के लिए यह करें उपाय

World mosquito day: 20 अगस्त को हर साल विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि मच्छरों से होने वाले डेंगू मलेरिया से आप कैसे बच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2021, 11:46 AM IST
be-alert-of-malaria-in-coronavirus-time-take-these-precautions
be-alert-of-malaria-in-coronavirus-time-take-these-precautions

बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां अपने पैर पसारती है। क्योंकि इस मौसम में मच्छर काफी तादाद में बढ़ जाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आप अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सभी सम्भव उपाय करें। तो निश्चित ही आप इन बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार आपको सावधानियां बरतना है।

डेंगू के लक्षण और कारण -

डेंगू की समस्या एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है और बारिश के मौसम में यह समस्या बहुत होती है। मच्छर काटने के बाद 4 से 7 दिनों के अंदर तेज या हल्का बुखार, आंखों और सिर में दर्द, जी मचलना, पेट दर्द, त्वचा पर लाल रैशेज, मांसपशियों में दर्द आदि लक्षण नजर आते हैं।

मलेरिया का कारण और लक्षण -

मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसमें ठंड लगकर बुखार आती है। अगर इस प्रकार की समस्या हो। तो तुरंत अस्पताल में दिखाना चाहिए। क्योंकि मलेरिया का डोज लेने से इस बीमारी में आराम मिल जाता है।

मलेरिया डेंगू से बचने के लिए यह करें उपाय-

साफ सफाई रखें -

मलेरिया और डेंगू की समस्या मच्छरों के काटने से होती है। अधिकतर ऐसे स्थानों पर मच्छरों की तादाद अधिक होती है। जहां पर साफ-सफाई कम रहती है। जलभराव होता है। इसलिए आपके घरों के आसपास अगर जलभराव हो रहा है। तो जल की निकासी करें या गड्ढों को बंद कर दें। गड्ढों में भरा पानी नहीं निकाल पाते हैं। तो उसमें जला हुआ ऑयल डालें। ताकि मच्छर उसमें नहीं पनप सकेंगे।

नीम की पत्तियों का धुआं करें-

घर में मच्छरों से बचने के लिए नीम की पत्तियों का धुआं करें या फिर बाजार में मिलने वाले मच्छर नाशक अगरबत्ती आदि का उपयोग करें। इसी के साथ मच्छरदानी लगाकर सोए।

कबाड़े को हटाएं-

बारिश में घर की छतों पर रखे टूटे-फूटे बर्तन, टायर, कूलर आदि में पानी भरा जाता है और इस पानी में मच्छर पनपने लगता है। इसलिए इस दौरान टूटे-फूटे बर्तनों को हटा दें या फिर उन्हें उल्टा रख दें। ताकि उसमें पानी नहीं भरा सके। क्योंकि इन टूटे टूटे सामानों में होने वाले जलभराव में मच्छर पनपने लगते हैं। जो बीमारियों का घर करते हैं।

पानी ढक कर रखें-

घर में उपयोग किया जाने वाला पानी भी खुला ना रखें। इस मौसम में पानी भी उबालकर पीएं। जिससे आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी का भय नहीं रहेगा।

नमी वाली जगह-

नमी वाली जगह पर मच्छरों का अधिक प्रकोप रहता है। इसलिए अगर आपके घरों में सीलन, पानी का रिसाव आदि कोई समस्या है। तो उसे भी ठीक कराएं। ताकि मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।

ऐसे कपड़े पहनें -

इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहने। ताकि मच्छर आपको काट नहीं सके और मौसम से पड़ने वाला प्रभाव भी आप पर असर नहीं कर पाए।

उक्त उपाय करने के बाद भी अगर आप डेंगू या मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं। तो तुरंत अपने निकट के अस्पताल में जांच कर उपचार करवाएं। शासकीय चिकित्सालय में इसकी निशुल्क जांच होती है और उपचार भी निशुल्क किया जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें