स्वास्थ्य

Stomach Worms :- पेट के कीड़ों से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें दूर

Stomach Worms :- पेट में कीड़े हो जाने से आपको कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है। तो कुछ घरेलू उपाय कीजिए, जिससे पेट में होने वाली छोटी-मोटी समस्या से भी निजात मिलेगी।

2 min read
Jun 02, 2021
Stomach Worms

दूषित पानी का सेवन, हाईजीन का ध्यान नहीं रखना, बिना पका मीट खाने, दूषित मिट्टी और पानी के संपर्क में आने आदि कारणों से Stomach Worms की समस्या हो जाती है। जिसके कारण पेट में दर्द, उल्टी, गैस, कमजोरी, खुजली आदि समस्या होती है। क्योंकि यह कीड़े गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में होते हैं। इस कारण शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। पेट के कीड़ों को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं।

कच्चे पतीता के रस का सेवन करें-

कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम्स होते हैं। जो पेट में होने वाली कृमि को खत्म करते हैं। इसलिए आप करीब चार चम्मच गर्म पानी में एक चम्मच कच्चे पपीते का रस और शहद मिलाकर सुबह काली पेट पीएं, रोजाना कुछ दिन ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाएंगे।

लहसुन से खत्म होंगे कीड़े-

लहसुन एंटी पैरासिटिक फूड है, जो पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करने में काफी मददगार होता है। इसमें अमीनोएसिड, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक तत्व होते हैं। इसलिए रोजाना खाली पेट लहसुन की दो से तीन कच्ची कलियों का सेवन करने से कीड़े खत्म हो जाएंगे।

कद्दू के बीज का जूस पीएं-

कद्दू के बीजों में कुकुरबिटासिन नामक तत्व होता है। इसमें एंटी पैरासिटिक गुण भी होते हैं जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप करीब दो चम्मच पीसे हुए कद्दू के बीजों को तीन कप पानी में डालकर उबाले। करीब आधे घंटे तक अच्छे से उबलने के बाद इस जूस को ठंडा होने के बाद पीएं। काफी फायदेमंद रहेगा।

नीम का जूस फायदेमंद-

नीम काफी कड़वा होता है। इससे पेट के कीड़ों को खत्म करने में काफी मदद मिलती है। नीम के सूखे पत्तों को पीसकर एक गिलास गर्म पानी में मिला लें, इस पेय का करीब एक सप्ताह तक सेवन करने से पेट केे कीड़े तो खत्म होंगे ही, साथ ही पेट से संबंधित कई समस्या भी खत्म हो जाएगी।

हल्दी से दूर होंगे पेट के कीड़े-

पेट के कीड़ों को खत्म करने में हल्दी रामबाण उपाय है। क्योंकि इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। आप एक गिलास छाछ में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसका रोज सेवन करें। इससे चंद दिनों में पेट के कीड़ों से निजात मिलेगी। क्योंकि इसका स्वाद भी कड़वा होता है। इसलिए यह कई बीमारियों से निजात दिलाएगी।

Published on:
02 Jun 2021 01:37 pm
Also Read
View All