स्वास्थ्य

Reduce Fat :- शरीर की चर्बी कम करना है तो घर में करें यह उपाय

Reduce Fat :- अगर आप अपने शरीर पर छा रही चर्बी को कम करना चाहते हैं। तो आज से ही कुछ घरेलू उपाय शुरू कीजिए। इनकी मदद से कुछ ही दिनों में आपका फैट कम होने लगेगा और आप फिट नजर आने लगेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2021, 11:37 PM IST
reduce fat
reduce fat

कुछ लोगों के शरीर पर Fat इतना चढ़ जाता है कि वह काफी परेशान हो जाते हैं। हालात यह हो जाते हैं कि उनसे उठने-बैठने की भी नहीं बनती है। ऐसे में वे चाह कर भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से गुजर रहे हैं। तो आज से कुछ घरेलू उपाय कीजिए, निश्चित ही चंद दिनों में आपको फायदा नजर आने लगेगा।

चर्बी से खत्म हो जाता शरीर का आकर्षण-

जब आपके शरीर पर जरूरत से ज्यादा फैट हो जाता है। तो आप चाह कर भी आकर्षक नहीं दिख पाते हैं। क्योंकि शरीर बेडोल हो जाता है। इसलिए जरूरत है कि आप समय रहते अपने शरीर के फैट को कम करें, ताकि आप चाहे स्लिम नहीं हो, लेकिन कम से कम आप फिट तो नजर आएं। कई बार आप एक्सरसाइज सहित अन्य उपाय करने के बावजूद फैट को कम करने में सफल नहीं हो पाते हैं। अगर ऐसी स्थिति है तो अब इन उपायों को अपनाकर देखें।

पानी से घटेगी दिन ब दिन चर्बी -

शरीर पर छाई चर्बी को कम करना है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी के माध्यम से आपके शरीर के सभी विषैले प्रदार्थ बाहर निकल जाते हैं। चूंकि पानी में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती है। ऐसे में जब आप भरपूर मात्रा में पानी पीएंगे, तो अतिरिक्त भोजन करने से बच जाएंगे, ऐसे में निश्चित ही चर्बी तो कम होगी, साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ पाएगा।

बेडोल से सुडोल होगा शरीर-

वैसे तो आप जितना पानी पी सकते हैं, उतना रोजाना पीएं, लेकिन अगर आप अधिक पानी नहीं पी पा रहे हैं। तो कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं, इसी के साथ कोशिश करें की पानी गुनगुना हो, क्योंकि गुनगुने पानी से चर्बी बहुत जल्दी कम होती है। इससे आपका शरीर बहुत जल्दी बेडोल से सुडोल होने लगेगा।

नारियल का तेल उपयोग करें-

नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है। जो फैट को कम करने में मददगार होता है। इसलिए जरूरी है कि आप नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर बेहतर प्रभाव पड़ता है। नारियल के तेल में मौजूद फैट उर्जा के रूप में आपके शरीर में उपयोग होता है। इसमें थर्मोजेनिक इफेक्ट होता है। जो फैट को बर्न करने में मदद करता है।

काली मिर्च का सेवन करें-

काली मिर्च में पाइपेरिन नामक एल्कालॉयड तत्व होता है। जो फैट भरी कोशिकाओं को तोडऩे में मदद करता है। इसी के साथ नई वसा कोशिकाओं के गठन को भी कंट्रोल करता है। यह रक्त में वसा का निर्माण भी बंद कर देता है, जिससे फैट कंट्रोल में रहता है।

जीरा का सेवन करें-

जीरे में चर्बी को घटाने का तत्व होता है। यह आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करता है। इसलिए अधिकतर लोग जीरे का सेवन करते हैं। आप जीरे का छाछ में भी इस्तेमाल करके पी सकते हैं। यानी भूना हुआ जीरा पीसकर छाछ में डालकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होगा। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और पेट से संबंधित समस्याएं भी कम होती है। इसी के साथ आप जीरे को उबालकर भी सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस