स्वास्थ्य

Skin Care : त्वचा में कसावट और ग्लो लाने के लिए घर में करें यह आसान उपाय

Skin Care : एक उम्र के बाद त्वचा में झुर्रियां आने के साथ ही त्वचा की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। लेकिन आप इसे कुछ घरेलू उपाय से ठीक रख सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 6:15 PM IST
Skin Care
Skin Care

अपनी त्वचा में कसावट और ग्लो लाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा। आइए जानते हैं किन घरेलू उपाय से आपको त्वचा संबंधी समस्या से निजात मिलेगी।

दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ ही उसका असर त्वचा पर नजर आने लगता है। त्वचा ढीली हो जाती है। उस पर झुर्रियां भी नजर आने लगती है। कई प्रकार के दाग धब्बे भी चेहरे पर नजर आने लगते हैं। महिलाएं हमेशा अपने आपको जवां बनाए रखना चाहती है। ऐसे में इन घरेलू उपाय का उपयोग करके आप अपनी त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बना सकती हैं।

एलोवेरा का उपयोग करें-

त्वचा के लिए एलोवेरा अमृत के समान काम करता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट कर चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों और दाग धब्बों को भी दूर करता है। इसके लिए आप एलोवेरा का पत्ता काट कर उसका जेल निकालें और उसे अपनी स्किन पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपना चेहरा धो सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा और आपकी त्वचा टाइट भी हो जाएगी। क्योंकि एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन, अमीनो एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए बहुत बहुत फायदेमंद होते हैं।

फलों का उपयोग करें-

चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों को रोकने और चेहरे पर कसावट लाने के लिए आप फ़लों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप केला ओर पपीता का उपयोग करें। क्योंकि इन दोनों फलों में त्वचा को टाइट रखने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्निशियम और विटामिन ए, बी, सी ओर डी होते हैं। आप इन फलों को मैश करके चेहरे पर लगाएं और करीब आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे में कसावट भी आएगी और चेहरा ग्लो करेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें