30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Tips : चिपचिपे और दो मुंहे बालों से निजात पाने के लिए करें यह उपाय

Hair Tips : बारिश के मौसम में चिपचिपे और दो मुंहे बालों की समस्या बढ़ जाती है। बाल ऑयली होने के कारण इस प्रकार की समस्या से आप परेशान है। तो आज से ही यह घरेलू उपाय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Aug 2021, 5:37 PM IST

mixture of long and beautiful hair

mixture of long and beautiful hair

बारिश के मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में बाल चिपचिपे, दो मुंहे हो जाते हैं। ऐसे में बालों पर ध्यान नहीं देने से आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। बालों को मजबूत और चमकदार बनाये रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

दरअसल, मानसून में दो मुंहे बाल, बालों का झड़ना, ड्राई स्कैल्प आदि समस्याएं होती है। इस मौसम में बाल चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनका उपयोग करने से आपकी यह समस्या निश्चित ही दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - चने का बेसन होता है पोषक तत्वों से भरपूर जाने इसके फायदे।

चाय की पत्ती का उपयोग करें-

बालों की चिपचिपाहट से परेशान हो चुके हैं। तो आप चाय की पत्ती का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच चाय की पत्ती डालें और इसे अच्छे से उबालें। जब यह अच्छे से उबल जाए, तो पानी ठंडा होने दें और इसे छानकर बालों की जड़ों में लगाएं। अब करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। इस उपाय से बालों की चिपचिपाहट खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद, कई बीमारियां रहेगी दूर।

विनेगर युक्त पानी लगाएं -

बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक कप पानी में करीब 4 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें और बालों की स्कैल्प पर लगाएं। इस मिश्रण को लगाने से आपके बालों का सारा तेल निकल जाएगा और आपके बालों में चमक आएगी। इसे लगाने के बाद करीब आधे घंटे बाद सिर को धो लें।

यह भी पढ़ें - 30 साल पार हो गई है उम्र तो आहार में शामिल करें यह फूड्स।

कड़ी पत्ता और दही का इस्तेमाल -

बारिश के मौसम में चिपचिपे बालों से निजात पाने के लिए आप दो कड़ी पत्ता और एक कप दही ले।इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें और पेस्ट बनाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं। इससे आपके बालों का तेल निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें - मानसून में सेहतमंद रहने के लिए जरूर करें इन फलों का सेवन।

अमरूद के पत्तों का उपयोग करें-

बालों से अतिरिक्त ऑयल निकालने के लिए आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब 10 अमरूद के पत्तों को पानी में उबालें और जब यह पानी ठंडा हो जाए तो अपने बालों को धो लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल