स्वास्थ्य

Dental problems : दांतों में सड़न की समस्या है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

Dental problems : दांतों में सड़न की समस्या आम बात हो गई है। मीठा खाने सहित अन्य खाद्य पदार्थ बातों से चिपके रह जाने के कारण दांतों में सड़न शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

2 min read
Jul 17, 2021
Dental problems

अक्सर चॉकलेट, बिस्किट, केक, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करने से Teeth में सड़न की समस्या शुरू हो जाती है। क्योंकि यह पदार्थ दांतो में चिपक जाते हैं और फिर उन में कीड़े लगने लगते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय करें। इससे दांतों की सड़न की समस्या से बचाव होगा।

दरअसल, कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें खाने से दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यह प्लाक बन जाते हैं। जो एसिड के कारण दातों की ऊपरी परत को प्रभावित करने लगते हैं। जिसके कारण दांतों में सड़न की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि चिकित्सक दांत को निकाल देते हैं। लेकिन यह समस्या अभी शुरू हुई है तो आप इससे निजात पा सकते हैं। आप इस समस्या को यहीं रोक सकते हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय करें।

नमक के पानी से कुल्ला करें-

दांतों में हो रही सड़न को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में नमक मिलाएं और उससे कुल्ला करें। यह आप रात में सोने से पहले कर सकते हैं। इससे बहुत फायदा मिलेगा।

लौंग का तेल लगाएं -

दांतों में सड़न और दर्द से राहत दिलाने के लिए लौंग बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीसेप्टिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो दर्द सड़न दोनों के लिए फायदेमंद होता है। लौंग के तेल को दातों पर लगाने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

नीम का दातुन करें-

पहले लोग दांतों की सफाई के लिए नीम के दातुन का इस्तेमाल करते थे। क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो दांतों पर प्लाक जमने से रोकता है और दांतों की सड़न और दर्द को भी कम करता है। इसलिए आप नीम के तेल या नीम के दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोनों समय करें ब्रश-

कुछ लोग ब्रश करने में लापरवाही करते हैं। इस कारण भी दांतों में मीठा या अन्य पदार्थ चिपके रहते हैं। जिसके कारण दांतों में कीड़े लगने की समस्या होती है और इसी कारण से दर्द होता है। अगर आप रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करेंगे। तो निश्चित ही आपके दांत साफ सुथरे रहेंगे और उन में कीड़े लगने की समस्या नहीं होगी।

चिकित्सक को दिखाएं-

सावधानी बरतने के बावजूद भी अगर आपके दांतों में कीड़े लग गए हैं। तो आप तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। वह इन्हें तुरंत निकाल देंगे। फिर इसके बाद आप दोनों समय ब्रश करेंगे तो निश्चित ही आगे से कीड़े नहीं लगेंगे। कई बार दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी चिकित्सक को दिखाना जरूरी होता है।

Published on:
17 Jul 2021 05:15 pm
Also Read
View All