स्वास्थ्य

Headache : सिर दर्द से परेशान हैं तो पेनकिलर की जगह करें यह घरेलू उपाय

Headache : अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं। तो बार-बार पेनकिलर लेने की बजाय कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इनसे आपको निश्चित सिरदर्द से राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 2:23 PM IST
Headache
Headache

चिंता, तनाव, काम का प्रेशर, तेज धूप, शोर-शराबे आदि कारणों से हमें सिर दर्द की समस्या होती है। ऐसे में अधिकतर लोग Painkiller का सेवन करतेे हैं। जो आए दिन लेने से असर करना भी छोड़ देती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय कर सिर दर्द से निजात पा सकते हैं।

तुलसी के पत्तों का उपयोग-

अगर आपके सिर में दर्द बहुत तेज हो रहा है। तो आप तुलसी की पत्तियों को एक कप पानी में चाय की तरह उबालें और इस में शहद डालकर सेवन करें। इससे आपको सिर दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

लौंग का सेवन-

सिर दर्द में लौंग भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप तवे पर लौंग को सेक कर एक कपड़े की पोटली में बांध लें और इसे कुछ कुछ देर में सूंघते रहे। ऐसा करने से सिर दर्द में आराम महसूस होगा।

पर्याप्त पानी पीएं-

कई बार शरीर में पानी की कमी होने से भी सिर दर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीएं। इससे आए दिन के सिर दर्द की समस्या नहीं होगी।

एक्यूप्रेशर-

एक्यूप्रेशर पद्धति से भी आप सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए दोनों हथेलियों को सामने लें और एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करीब 4-5 मिनट तक करने से दर्द से राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़ें -

काली मिर्च और पुदीना-

सिर दर्द से निजात पाने के लिए आप काली मिर्च और पुदीना का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो ब्लैक टी में भी पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर काली मिर्च डालकर पी सकते हैं। इससे आपको सिर दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस