स्वास्थ्य

Heel crack : फटी एड़ियों के दर्द और चुभन से परेशान हो गए हैं तो करें यह उपाय

Heel crack : फटी एड़ियों की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपके पैरों में होने वाली दर्द और चुभन से भी राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 1:53 PM IST
Heel crack
Heel crack

कामकाज के दौरान ध्यान नहीं देने के कारण महिलाओं की एड़ियां फट जाती है। फटी एड़ियों की सुध नहीं लेने के कारण उनमें बड़ी-बड़ी दरारें आ जाती है और फिर जमीन पर पैर रखते हैं चुभन और दर्द होने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तुरंत कुछ घरेलू उपाय करें। जिससे आपको फटी एड़ियों से निजात मिलेगी।

दरअसल, पैरों की एड़ियां फटने का मुख्य कारण पैरों की देखभाल नहीं कर पाना है। घर में काम के दौरान पैर गीले होना और उनमें मिट्टी लगनी आदि के कारण यह समस्या होती है। एड़िया फटने के कारण शुरुआत में तो कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन जब यह काफी अधिक बढ़ जाती है। तो उनमें दर्द होने लगता है और पैर जमीन पर रखते हैं चुभन सी होने लगती है।

मृत त्वचा हटाने के लिए करें यह काम-

फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने और एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए आप एक टब में गरम साबुन का पानी डालें। इसमें बीज का तेल, 50 मिली दूध, दो मुट्ठी भर गुलाब की पंखुड़ियां, मुट्ठी भर नीम के पत्ते , 5 बून्द गेरियम तेल, 5 बून्द चंदन का तेल और दो चम्मच गेहूं के तेल को डालकर अपने पैरों को करीब 20 मिनट तक के लिए इस पानी में रखें। इससे एड़ियों की मृत त्वचा हट जाएगी और आपकी एड़िया मुलायम हो जाएंगे।

सेंधा नमक अपनाएं-

फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप एप्सम साल्ट यानी सेंधा नमक और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप गर्म पानी में ऑयल की कुछ बूंदें डालें और उसमें सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी में आप 5 मिनट के लिए अपने पैर रखें। इससे आपके पैर स्वस्थ रहेंगे और फटी एड़ियों की समस्या भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

नींबू चीनी का उपयोग -

नींबू और चीनी का उपयोग करने से आपकी फटी एड़ियों की समस्या खत्म होगी। इसके लिए आप नींबू का आधा टुकड़ा और 3 चम्मच शक्कर को लेकर स्क्रब की तरह वीडियो पर रगड़ें, इससे फटी एड़ियों की समस्या से निजात मिलेगी।

एलोवेरा जेल लगाएं-

फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो लें और उसमें एलोवेरा जेल लगाएं। इससे चंद दिनों में ही फटी एड़ियां ठीक होने लगेगी। दर्द और चुभन भी खत्म हो जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Jul 2021, 1:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें