Thyroid : थायराइड की समस्या से अगर आप जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय से इसे दूर कर सकते हैं।
थायराइड के कारण हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। थायराइड ग्रंथि शरीर की अधिकतर मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं को कंट्रोल करती है। जो लोग Thyroid से पीड़ित है। वह कुछ घरेलू उपाय करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। कई लोगों ने अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करके थायराइड की समस्या से काफी हद तक निजात पाई है।
विटामिन डी -
विटामिन डी की कमी से भी थायराइड हो सकता है। क्योंकि शरीर केवल सूर्य के संपर्क में आने पर ही इसका उत्पादन कर सकता है। इसलिए आप रोजाना कम से कम 15 मिनट धूप जरूर लें। इससे कैल्शियम का बेहतर अवशोषण और अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली होगी।
बदाम का सेवन -
बादाम वैसे तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन थायराइड फंक्शन के लिए भी सबसे बेहतरीन है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और खनिजों का अच्छा स्रोत होता है, सेलेनियम भी रहता है।इसलिए यह थायराइड के लिए स्वस्थ व पोषक तत्व है। जो थायराइड ग्रंथि को सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है।
नारियल का तेल इस्तेमाल करें-
नारियल का तेल थायराइड की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल का तेल वजन कम करने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। व्यायाम और बैलेंस डाइट के साथ नारियल का तेल थायराइड ग्रंथियों के लिए बेहतर हो सकता है।
सेब का सिरका-
सेब का सिरका का उपयोग थायराइड से प्रभावित लोग कर सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। शरीर के वातावरण को कंट्रोल करता है।सेब का सिरका शरीर की चर्बी को कंट्रोल कर के शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।इसे शहद के साथ पानी में मिलाकर रोजाना सुबह लेने से फायदा होगा।
अदरक का सेवन करें -
थायराइड के लिए सबसे आसान घरेलू उपायों में से एक अदरक है। जो आसानी से घर में मिल जाता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पदार्थ होते हैं। जो सूजन से निपटने में मदद करता है।
विटामिन बी -
थायराइड की समस्याओं से लड़ने में विटामिन बी बहुत मदद करता है। बेहतर थायराइड फंक्शन के लिए विटामिन बी आवश्यक है। इसे प्राप्त करने के लिए आप डाइट में अंडे, मांस, मछली, फलिया, दूध, अखरोट आदि को शामिल करें। डेयरी प्रोडक्ट भी थायराइड के लिए फायदेमंद है। जैसे दूध, पनीर, दही आदि का सेवन करें।