स्वास्थ्य

Weight Gain : वजन बढ़ाना है तो केला, घी और मक्खन का इस तरह करें उपयोग

Weight Gain : कुछ लोग वजन बहुत कम होने के कारण परेशान रहते हैं। अगर आपका वजन भी कम है। तो आप घर बैठे अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 12:46 PM IST
Weight loss
Weight loss

जिस प्रकार कई लोग अधिक Weight होने के कारण परेशान रहते हैं। उसी प्रकार कई लोग ऐसे भी हैं। जो वजन बहुत कम होने के कारण परेशान रहते हैं। उन्हें हमेशा कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है और वह कोई भारी काम भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें अपना वजन बढ़ाने की चिंता रहती है। अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो कुछ घरेलू टिप्स को अपनाएं।

केले का सेवन करें -

वजन बढ़ाने का सबसे बेहतरीन उपाय केला है।केले का रोजाना सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि केले में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होती है। जो शरीर को एनर्जी भी देता है। और वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। आप केले को दूध के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

घी और मक्खन-

वजन बढ़ाने के लिए घी और मक्खन का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कैलोरी दोनों ही काफी अधिक होती है। यदि आप बटर या घी का सेवन करेंगे, तो आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ जाएगा। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि घी की मात्रा ज्यादा अधिक भी नहीं होना चाहिए।

पीनट बटर का सेवन करें-

पीनट बटर से भी वजन बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें हाई कैलोरी होती है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है। पीनट बटर को आप ब्रेड में लगाकर या रोटी के साथ खा सकते हैं। दो चम्मच पीनट बटर में करीब 90 कैलोरी होती है। इसलिए यह वजन बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है।

आलू खाएं -

आलू को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और कांप्लेक्स शुगर होती है। जो वजन बढ़ाने में मददगार होती है। इसे सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा फ्राइ ना करें।

पूरी नींद लें-

आप अपना वजन बढ़ाने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे जरूर सोएं। आप पर्याप्त नींद लेंगे तो शरीर को आराम मिलेगा।

अंडा खाए -

अंडे में फैट और कैलोरी पर्याप्त मात्रा में होती है। जिन लोगों को अपना वजन बढ़ाना है। वह इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।

अनार खाए -

रोजाना अनार खाने या उसका जूस पीने से भी वजन बढ़ने में मदद मिलती है यह हमारे ब्लड की मात्रा को बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस