स्वास्थ्य

Immunity :- अनजाने में हो रही इन गलतियों से कमजोर होती है इम्यूनिटी, तुरंत दें ध्यान

Immunity :- अनजाने में हम कई बार ऐसी छोटी मोटी गलतियां कर देते हैं। जिनकी वजह से हमारे शरीर को भी नुकसान हो जाता है। ऐसी ही कुछ गलतियों की वजह से हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। इसलिए तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
3 min read
• •
Updated: 11 Jun 2021, 8:58 AM IST
Immunity
Immunity

संक्रमण के दौर में Immunity Strong बनाएं रखना सबसे बड़ा हथियार है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग है। तभी आप रोगों से लड़ सकते हैं और अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। तो आप जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाकर रखें।

कई लोग खान-पान और दिनचर्या में ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनकी वजह से हमारा शरीर कमजोर होता है और इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। अगर आप भी ऐसी गलतियां कर रहे हैं। तो आज से ही सुधार कीजिए। ताकि आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग हो सके और आप रोगों से लड़ने की क्षमता रखें।

भरपूर पानी नहीं पीने से-

कई लोग गर्मी के मौसम में भी बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसे में उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। क्योंकि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। क्योंकि कुछ लोगों की आदत है कि वे पानी भी मात्र गला गिला करने जितना ही पीते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में भरपूर पानी नहीं पीने से हमारे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं।

प्रोटीन का सेवन नहीं करने से-

केवल पेट भर लेने से काम नहीं चलता है। हमारे शरीर को सभी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर आप अपने आहार में प्रोटीन को शामिल नहीं करते हैं। तो भी आप की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि प्रोटीन से भरपूर आहार लें। इसके लिए आप पनीर, सोयाबीन, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं।

सब्जियां ढंग से साफ नहीं करने से-

अब समय सामान्य नहीं रहा है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह सब्जियां बाजार से लाने के बाद उन्हें अच्छे से धोएं, साफ सुथरा करें। उसके बाद ही उसका उपयोग करें। कुछ लोग अभी भी बाजार से लाई गई सब्जयों को सीधे बना लेते हैं। जिससे हमारी इम्युनिटी कमजोर भी हो सकती है। और हम बीमार भी पड़ सकते हैं। बाजार से लाई गई किसी भी चीज को साफ सुथरा करने के बाद ही उपयोग में ले।

कच्चा या आधा पका हुआ भोजन करने से-

भोजन को अच्छे से पका लेने पर उसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। लेकिन कई लोग जल्दी में उतना ही भोजन पकाते हैं जितना कि खाने लायक हो जाए। ऐसा नहीं करें, भोजन को अच्छे से पकाएं। ताकि बाहर से लाई गई सब्जियों में अगर किसी प्रकार का बैक्टीरिया है। तो वह मर जाए।

यह भी पढ़ें -

डाइटिंग करने से-

डाइटिंग करना फिलहाल ठीक नहीं है। क्योंकि डाइटिंग के दौरान हम खाने पीने में बहुत कमी कर देते हैं। ऐसे में हमारी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इतना जरूर खाएं कि आप अपने आप को कमजोर महसूस नहीं करें और आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहे।

जंक फूड से परहेज नहीं करने-

कई लोग कोरोना काल में भी जंक फूड का जमकर सेवन कर रहे हैं। लोग पार्सल से जंक फूड मंगवा लेते हैं। उनका घर पर सेवन करते हैं। जंक फूड का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। इससे मेटाबोलिकल प्रॉब्लम होती है। इसलिए आपको जंक फूड खाने से बचना चाहिए और पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

रोजाना करें व्यायाम, टहलने जाएं-

शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए आहार के साथ एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। आप को कम से कम 15 से 20 मिनट जरूर एक्सरसाइज करना चाहिए। अगर आप इतना भी नहीं कर पाते हैं। तो आप कम से कम टहलने तो जरूर जाएं। इससे आपका शरीर गतिशील रहेगा और आप फिट रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत