स्वास्थ्य

Fitness tips:-फिट रहने के लिए डेली रूटिन में शामिल करें यह टिप्स

Fitness tips:-स्वस्थ और तंदुरूस्त रहने के लिए हमें एक्सरसाइज को डेली रूटिन में शामिल करना होगा। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं। तो आज से ही अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 10:55 PM IST
fitness
fitness

हमें स्वस्थ रहने के लिए केवल Exercise पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। बल्कि खानपान पर भी ध्यान देना पड़ेगा। तभी हमारा एक्सरसाइज करना सार्थक होगा। आज हम आपको बताएंगे कि आपको फिट रहने के लिए किन महत्वपूर्ण टिप्स को अपनाना है।

जो पसंद हो वही करे-
आप फिट रहने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं। तो उसे अपनी रूचि के अनुसार करें। यानी बोझ समझकर नहीं करें। जब आप कोई भी काम शौक से करेंगे, तो निश्चित ही उससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसलिए आप वही एक्सरसाइज करें। जो आपको पसंद है।

एक्सरसाइज का समय नहीं बदलें-

आप स्वस्थ्य और तंदुरूस्त रहने के लिए एक्सरसाइज कर रहें हैं। तो इस बात का ध्यान रखें, एक्सरसाइज करने का समय हर दिन एक ही रखें, यानी अगर आपने आज सुबह 8 से 9 बजे तक एक्सारसाइज की है, तो कल भी इसी समय करें। इसका आपके शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

वर्कआउट के लिए पार्टनर जरूरी-

चाहे आप जिम जाएं, चाहे घर पर ही एक्सारसाइज करें, या फिर घर के बाहर टहलने या दौड़ लगाने जाएं। लेकिन अपने साथ एक पार्टनर जरूर रखें। क्योंकि इससे आपका मन भी लगा रहेगा और आपको उससे भी कुछ सीखने को मिलेगा।

पर्याप्त पानी पीएं
वर्कआउट करने से हमारे शरीर से पानी पसीना बनकर बाहर निकल जाता है। यह पसीना हमारे शरीर से विषाक्त प्रदार्थ को बाहर निकालता है। इसलिए जब हम वर्कआउट करते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस कारण हमें दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ताकि हमारी बॉडी हाईडे्रट रहे।

खानपान कर रखें ध्यान-
हमें फिट रहने के लिए वर्कआउट करने के साथ ही खान पान पर भी ध्यान देना होगा। हमेशा पौष्टिक प्रदार्थ का सेवन करें। हो सके तो अंकुरित अनाज और नट्स का सेवन करें, केल्शियम और विटामिन युक्त प्रदार्थ का सेवन करें। ताकि हमारे शरीर को भरपूर एनर्जी मिले।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं