आपको बता दें कि कोरोना का कहर एक बार फिर से बरस रहा है। इस समय अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। हालांकि लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए डबल मास्क का भी उपयोग कर रहे हैं। हालांकि डबल मास्क के पहनने से वायरस का खतरा 95% तक कम हो जाता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर सही तरह से लग गया हो, अन्यथा दो मास्क लगाना भी कोई फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि कई बार एक मास्क ऊपर तो एक नीचे हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप दो मास्क लगाएं, तो दोनों चेहरे पर अच्छे ढंग से फिट बैठ जाएं। ताकि संक्रमण का खतरा बिल्कुल नहीं रहे। क्योंकि मास्क चेहरे पर ढंग से फिट नहीं बैठता है, तो संक्रमण का खतरा हो सकता है।