स्वास्थ्य

Khajur Ke Beej: खजूर के बीज को न समझें बेकार, जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ

Khajur Ke Beej: खजूर का सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर के बीजों में भी कई स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं? खजूर के बीजों का उपयोग करने से हमें शरीर को अनेक फायदे मिल सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 9:29 PM IST
Health benefits of dates seeds
Health benefits of dates seeds

Khajur Ke Beej:खजूर का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर एक तरह का सुपर फूड है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं? खजूर के बीज को अक्सर लोग कचरा मानकर फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खजूर के बीज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभ।

खजूर के बीज में पाए जाने वाले पोषण (Nutrients found in date seeds)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन और कोंटेम्परेरी क्लिनिकल ट्रायल्स कम्युनिकेशंस के मुताबिक, खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। ये पोषक तत्व शरीर के साथ-साथ त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करें (Improve digestive system)

अगर आपके पेट में गड़बड़ी रहती है, तो खजूर के बीज फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि खजूर के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने और आंतों की सफाई में सहायक होता है।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद (Very beneficial for diabetes patients)

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खजूर के बीज (Khajur Ke Beej) का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि खजूर के बीजों के सेवन से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज में खाने-पीने का ध्यान रखना पड़ता है और इस परेशानी से ग्रसित लोग अपने ब्लड शुगर को लेकर सचेत रहते हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद (Beneficial for healthy heart)

खजूर के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए रामबाण (Panacea for skin and hair)

खजूर के बीज का सेवन त्वचा को निखारने में सहायक होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं और झुर्रियों और धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, अगर आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही और बाल काफी झड़ रहे हैं, तो इसका तेल का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए ( Strengthen bones)

खजूर के बीज कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह गठिया जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

खजूर के बीज का उपयोग कैसे करें? (How to use date seeds)

खजूर के बीजों का पाउडर बनाकर दूध, पानी या शहद के साथ सेवन किया जा सकता है, जो पाचन तंत्र को सुधारने और ऊर्जा देने में मदद करता है। खजूर के बीज का तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, जो झुर्रियां और बालों के झड़ने को कम करता है। खजूर के बीजों का काढ़ा इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-ज़ुकाम में राहत देता है। आप इन्हें सीधे भी खा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
सिर में रूसी न समझें मोटी पपड़ी, खुजली और लालिमा को, यह Scalp Psoriasis भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कारण और लक्षण

स्तन की त्वचा के नीचे रस्सी जैसी सख्त नस महसूस हो रही है तो यह Mondor’s Disease भी हो सकती है, नेचर रिसर्च से समझें

Chondrodermatitis Nodularis: करवट बदलकर सोने पर कान में होता है तेज दर्द, डर्मनेट ने बताया कान की त्वचा पर बनी छोटी गांठ हो सकती है वजह

Piezogenic Papules: खड़े होते ही एड़ी पर उभर आती हैं छोटी-छोटी गांठें, बैठते ही गायब, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है इसकी वजह

ACNES: पेट में एक ही जगह उंगली रखने पर होता है दर्द, हेल्थ रिसर्च अथॉरिटी से जानें कैसे मांसपेशियों के पास नस दबने की हो सकती है वजह