स्वास्थ्य

Kidney Cancer: पेशाब में खून आना और कमर के एक तरफ लगातार दर्द? ये हो सकते हैं किडनी कैंसर के शुरुआती संकेत, Cleveland Clinic से जानें

Kidney Cancer Prevention: क्या आपकी पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहता है? इसे मामूली थकावट मानकर टालने की गलती न करें! जानें क्लीवलैंड क्लिनिक से किडनी कैंसर के वे शुरुआती लक्षण जो समय रहते पहचानना जरूरी हैं।
2 min read
Jul 28, 2026
Kidney cancer early symptoms Cleveland Clinic,Blood in urine and lower back pain,Early warning signs of kidney cancer,
पेशाब में खून आना और कमर के एक तरफ लगातार दर्द हो सकते हैं किडनी कैंसर के शुरुआती संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Kidney Cancer Symptoms: अक्सर हम कमर दर्द को थकावट मानकर टाल देते हैं या पेशाब में हल्का-फुल्का बदलाव दिखने पर सोचते हैं कि शायद पानी कम पिया होगा या कोई इन्फेक्शन हो गया होगा। लेकिन अगर ये परेशानियां लगातार बनी हुई हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के मुताबिक, पेशाब का रंग बदलना और कमर के एक तरफ दर्द होना किडनी कैंसर का शुरुआती इशारा हो सकता है। आइए समझते हैं कि किडनी कैंसर क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

किडनी कैंसर क्या होता है?

हमारी कमर के निचले हिस्से में रीढ़ की हड्डी के दोनों तरफ दो किडनियां होती हैं। इनका काम हमारे खून को साफ करना और पेशाब के जरिए शरीर से गंदगी बाहर निकालना होता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब किडनी की कोशिकाएं (Cells) बिना वजह बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं और एक जगह जमा होकर गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, तो इसे ही किडनी कैंसर कहा जाता है। अगर इसका सही समय पर पता चल जाए, तो इसका इलाज बहुत आसानी से हो सकता है।

किडनी कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण

  • पेशाब में खून आना (Hematuria)।
  • कमर या साइड में लगातार दर्द।
  • कमर के एक तरफ गांठ या सूजन महसूस होना।
  • बिना वजह वजन कम होना और भूख न लगना।
  • हर वक्त थकान और हल्का बुखार रहना।

किन लोगों को किडनी कैंसर का खतरा ज्यादा होता है?

  • धूम्रपान (स्मोकिंग)।
  • मोटापा।
  • हाई ब्लड प्रेशर (BP)।
  • किडनी की पुरानी बीमारी।
  • फैमिली हिस्ट्री।

बचाव के लिए ये अपनाएं

  • स्मोकिंग और तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाएं।
  • अपना वजन और ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रखें।
  • दिनभर में पर्याप्त पानी पीएं।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के रोज-रोज पेनकिलर (दर्द की दवाएं) खाने से बचें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
28 Jul 2026 02:43 pm
Published on:
28 Jul 2026 02:43 pm