स्वास्थ्य

क्या पेशाब में खून आ रहा है या कमर के एक तरफ लगातार दर्द रहता है? NHS और Mayo Clinic से जानिए Kidney Cancer के शुरुआती संकेत

Kidney Cancer Signs: मेयो क्लिनिक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई), अमेरिकन कैंसर सोसायटी और एनएचएस के अनुसार पेशाब में खून, लगातार कमर दर्द, थकान और बिना वजह वजन घटना किडनी कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2026, 10:28 AM IST
Kidney Cancer Kidney Cancer Symptoms Kidney Cancer Signs
कमर दर्द से परेशान को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- freepik)

Kidney Cancer Symptoms: अक्सर लोग पेशाब में खून आने, कमर के एक तरफ दर्द रहने या लगातार थकान महसूस होने जैसी समस्याओं को उम्र, कमजोरी या सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ये लक्षण किडनी कैंसर (Kidney Cancer जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।

मेयो क्लिनिक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई), अमेरिकन कैंसर सोसायटी और एनएचएस के अनुसार, किडनी कैंसर शुरुआती चरण में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता। यही वजह है कि कई लोगों में इसका पता तब चलता है जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है।

किडनी कैंसर क्या है?

किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनका काम खून को फिल्टर करना और शरीर से अतिरिक्त पानी तथा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना है। जब किडनी की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर विकसित हो सकता है। वयस्कों में सबसे आम प्रकार Renal Cell Carcinoma (RCC) है।

कौन से संकेत हो सकते हैं Kidney Cancer के?

Mayo Clinic और NHS के अनुसार, किडनी कैंसर के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

  1. पेशाब में खून आना

यह किडनी कैंसर के सबसे आम संकेतों में से एक माना जाता है। कई बार पेशाब गुलाबी, लाल या भूरे रंग का दिखाई दे सकता है।

  1. कमर या पीठ के एक तरफ लगातार दर्द

अगर दर्द किसी चोट के बिना लंबे समय तक बना रहे, तो इसकी जांच करानी चाहिए।

  1. पेट या कमर के पास गांठ महसूस होना

कुछ लोगों को पेट के एक हिस्से में सूजन या गांठ महसूस हो सकती है।

  1. लगातार थकान

बिना ज्यादा काम किए भी अत्यधिक थकान महसूस होना एक संकेत हो सकता है।

  1. बिना कोशिश के वजन घटना

अगर डाइट या एक्सरसाइज में बदलाव किए बिना वजन कम हो रहा है, तो यह शरीर की चेतावनी हो सकती है।

  1. बार-बार बुखार आना

कुछ मरीजों में बार-बार या लंबे समय तक बुखार रहने की समस्या देखी गई है।

  1. भूख कम लगना

लगातार भूख कम लगना और कमजोरी महसूस होना भी इससे जुड़ा हो सकता है।

किन लोगों में जोखिम ज्यादा होता है?

National Cancer Institute और American Cancer Society के अनुसार कुछ कारक जोखिम बढ़ा सकते हैं:

  • धूम्रपान
  • मोटापा
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • बढ़ती उम्र
  • किडनी रोग का इतिहास
  • परिवार में किडनी कैंसर का इतिहास

हालांकि इन जोखिम कारकों का होना यह साबित नहीं करता कि व्यक्ति को कैंसर जरूर होगा।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

  • पेशाब में खून दिखाई दे
  • कमर के एक तरफ लगातार दर्द रहे
  • बिना वजह वजन घटे
  • लगातार थकान या बुखार बना रहे
  • तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

क्या Kidney Cancer का इलाज संभव है?

NCI के अनुसार, अगर बीमारी शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाए तो इलाज के विकल्प अधिक प्रभावी हो सकते हैं। उपचार कैंसर की स्टेज, मरीज की उम्र और समग्र स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Jun 2026, 10:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Vocal Cord Dysfunction: सांस लेते समय गला बंद होने जैसा महसूस होता है, AAAAI से जानिए इसके कारण और अस्थमा से कितना अलग

Preauricular Sinus: कुछ लोगों में कान के पास छोटा छेद क्यों होता है, जिससे कभी-कभी पस निकलता है, जानें इसके कारण

Bigg Boss 20: काजी या मनीष? पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए क्यों बदल जाता है सच देखने का नजरिया, मनोविज्ञान से समझिए फैंस की दीवानगी

Convergence Insufficiency: पढ़ते समय आंखों में थकान, अक्षर धुंधले होना किस कारण से होता है? हेल्थलाइन से जानें बचने के उपाय

Salivary Gland Stone: खाना खाते ही जबड़े के नीचे होने लगता है दर्द और सूजन, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है सलाइवरी स्टोन