स्वास्थ्य

LDL Cholesterol क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कितना होना चाहिए इसका लेवल और इसके बढ़ने से किन बिमारियों का खतरा

LDL Cholesterol Level: LDL कोलेस्ट्रॉल क्या है और शरीर में इसका सही लेवल कितना होना चाहिए? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानिए बुरे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से होने वाली बीमारियां और इसे कंट्रोल में रखने के उपाय।
2 min read
Jul 21, 2026
What is LDL cholesterol, Cleveland clinic LDL cholesterol levels, High LDL cholesterol risks,
हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है एक अच्छा और एक बुरा- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

LDL Cholesterol Level Hindi: आजकल सेहत से जुड़ी जब भी कोई जांच होती है, तो कोलेस्ट्रॉल शब्द सबसे पहले सुनने को मिलता है। हम अक्सर सुनते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है, तेल-मसाला कम खाओ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है एक अच्छा और एक बुरा। Family Heart Foundation के मुताबिक, LDL (Low-Density Lipoprotein) को आमतौर पर बुरा कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) कहा जाता है। आइए जानते हैं कि यह LDL कोलेस्ट्रॉल क्या है, शरीर में इसका सही लेवल कितना होना चाहिए और इसके बढ़ने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है।

LDL Cholesterol क्या है?

कोलेस्ट्रॉल एक मोम (wax) जैसा चिकना पदार्थ होता है, जो हमारे लिवर में बनता है और कुछ हिस्सा हमारे खाने (विशेषकर फैटी फूड्स) से आता है। क्योंकि खून पानी जैसा होता है और फैट पानी में घुलता नहीं है, इसलिए इसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के लिए एक गाड़ी की जरूरत होती है। इसी को लाइपोप्रोटीन (Lipoprotein) कहते हैं। LDL (Low-Density Lipoprotein) लिवर से कोलेस्ट्रॉल को लेकर पूरे शरीर की नसों (arteries) में पहुंचाती है।

कितना होना चाहिए LDL Cholesterol का नॉर्मल लेवल?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, खून की जांच (Lipid Profile Test) में LDL का स्तर mg/dL (मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर) में मापा जाता है। एक सामान्य वयस्क (Adult) के लिए इसके आंकड़े कुछ इस तरह समझे जा सकते हैं;

LDL Cholesterol बढ़ने से किन बीमारियों का खतरा रहता है?

जब नसों में धीरे-धीरे यह बुरा कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और खून सही मात्रा में नहीं पहुँच पाता। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इससे नीचे दी गई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है;

LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं?

  • ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड मीट, मक्खन और ट्रांस फैट वाला खाना।
  • वर्कआउट या एक्सरसाइज न करना, दिनभर बैठे रहना।
  • वजन ज्यादा होना।
  • धूम्रपान और शराब।
  • आनुवंशिकता (Genetics)।

इसे कंट्रोल में कैसे रखें?

क्लिनिक के अनुसार, जीवनशैली में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने LDL को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं;

  • फाइबर वाला खाना खाएं।
  • हेल्दी फैट्स चुनें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • वजन और आदतों पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
21 Jul 2026 02:40 pm
Published on:
21 Jul 2026 02:40 pm
Also Read
View All
Klinefelter Syndrome क्या है? एनएचएस ने बताया पुरुषों में बांझपन और कम टेस्टोस्टेरोन की वजह बन सकती है यह जेनेटिक स्थिति

Dengue Vaccine QDENGA Price: भारत डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी, रु6000-12000 में लग सकता है एक शॉट, फिजिशियन से जानें 2 डोज का तरीका

Period Blood Color Chart: पीरियड ब्लड का रंग बदलना क्या है नॉर्मल? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कौन-सा रंग क्या संकेत देता है

Cancer का कौन-सा प्रकार सबसे ज्यादा घातक है, WHO और वेरीवेल हेल्थ से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Leg Pain Heart Attack: बार-बार पैरों में दर्द को न करें नजरअंदाज, हेल्थलाइन से समझें कैसे यह दिल की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है