स्वास्थ्य

Long sitting affects : एक जगह पर घंटों तक बैठे रहने से सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है प्रभाव

Long sitting affects : रोजाना लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहने का असर आपकी सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसलिए आपको बीच-बीच में कुछ देर ब्रेक लेना जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2021, 1:48 PM IST
Long sitting affects
Long sitting affects

कोरोना महामारी के चलते हुए lock-down के बाद से अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम के तहत घंटों तक एक जगह बैठकर काम करते हैं। इससे उनकी सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। जिससे वे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं। तो कुछ आसान टिप्स अपनाएं।

दरअसल, अधिकतर लोग लंबे समय तक एक जगह बैठकर ही काम करते रहते हैं। ऐसा ऑफिस में भी करते हैं और घर में भी कर रहे हैं। जिससे उनका मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन इसी के साथ अन्य समस्याएं जैसे कमर, कंधे, हिप्स आदि का दर्द भी उन्हें घेरने लगता है। इसी के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता हैं। जिससे निजात पाने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाने चाहिए।

एक्सरसाइज करें-

अगर आप लगातार एक जगह बैठकर घंटों काम करते हैं। तो इससे आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे बचने के लिए आपको रोजाना कम से कम आधे घंटे तक एक्सरसाइज करना चाहिए और इतना ही टहलना भी चाहिए। जिससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपके शरीर पर कोई विपरीत नहीं प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बीच-बीच में ब्रेक ले-

अगर आपका काम लगातार बैठकर करने का है। तो आप एक एक घंटे के बाद ब्रेक लेते रहें। इससे आपका शरीर बीच-बीच में गतिशील रहेगा और लगातार बैठक के कारण होने वाले प्रभाव का असर भी नहीं पड़ेगा।

परिवार को समय दें-

लगातार बैठक और काम के प्रेशर के कारण व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इसलिए आपको चाहिए कि आप कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएं। कुछ समय बाग बगीचे और पेड़ पौधों को दें। कुछ समय सामाजिक सेवाओं में भी लगाएं। इससे आपका ध्यान बटेगा और आप के दिमाग पर किसी प्रकार का विपरित प्रभाव नहीं पड़ेगा।

संगीत सुनें रोचक किताबें पढ़ें-

किसी भी प्रकार के तनाव और समस्या से बचने के लिए आप दिन में अपने लिए भी कुछ समय निकालें। इस दौरान आप मनपसंद संगीत सुनें , रोचक किताबें पढ़ें या आपकी स्पोर्ट्स में रुचि है तो खेल भी खेले। इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और किसी प्रकार की दिक्कत का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें