स्वास्थ्य

Metformin खाने के बाद हो सकती हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, NHS ने बताए इसके साइड इफेक्ट्स

Metformin Side Effect: डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन (Metformin) शुरू करते ही क्या आपका पेट भी खराब रहने लगा है? ब्रिटेन की स्वास्थ्य संस्था NHS के अनुसार, जी मिचलाना, दस्त और गैस इसके शुरुआती साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जानिए ये परेशानियां क्यों होती हैं और इनसे बचने के तरीके।
2 min read
Jul 27, 2026
Metformin side effects,Metformin stomach issues,NHS metformin guidance,
मेटफॉर्मिन खाने के बाद हो सकती हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Metformin Side Effect Cause: अगर आपके घर में किसी को टाइप-2 डायबिटीज है, तो आपने मेटफॉर्मिन (Metformin) का नाम जरूर सुना होगा। शुगर की बीमारी में डॉक्टर सबसे पहले यही दवा खाने को देते हैं। यह दवा शुगर कंट्रोल करने में तो बहुत काम की है, लेकिन इसे शुरू करते ही अक्सर लोगों का पेट खराब रहने लगता है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की मानें तो मेटफॉर्मिन खाने वाले ज्यादातर लोगों को शुरुआत में पेट से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ये दिक्कतें सिर्फ कुछ दिनों की मेहमान होती हैं और धीरे-धीरे अपने आप ठीक हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि यह दवा खाने के बाद पेट में क्या-क्या होता है और इससे कैसे बचा जाए।

जब आप मेटफॉर्मिन खाते हैं, तो पेट में क्या दिक्कतें आती हैं?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, यह दवा शुरू करने वाले लगभग हर 10 में से 1 इंसान को पेट की कोई न कोई समस्या जरूर होती है। आमतौर पर ये परेशानियां देखने को मिलती हैं;

  • जी मिचलाना या उल्टी आना।
  • बार-बार टॉयलेट भागना (दस्त)।
  • पेट में मरोड़ और दर्द।
  • गैस बनना और पेट फूलना।
  • भूख मर जाना।
  • मुंह का स्वाद बिगड़ना।

मेटफॉर्मिन से होने वाले साइड इफेक्ट्स से कैसे बचें?

  • खाली पेट गलती से भी न खाएं।
  • मिर्च-मसाले से दूरी बनाएं।
  • पानी दबाकर पीएं।
  • कम डोज से शुरुआत करें।

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

बहुत कम मामलों में (हजारों में से किसी एक को) मेटफॉर्मिन के कारण गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। NHS सलाह देता है कि अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें;

1. लैक्टिक एसिडोसिस (Lactic Acidosis) के लक्षण- अगर आपको बहुत ज्यादा थकान, कमजोरी, बहुत तेज और भारी सांसें आना, ठंड लगना या मांसपेशियों में तेज दर्द महसूस हो।

2. विटामिन B12 की कमी- लंबे समय तक मेटफॉर्मिन लेने से शरीर में विटामिन B12 कम हो सकता है, जिससे अत्यधिक सुस्ती, जीभ में जलन या छाले और हाथों-पैरों में झुनझुनी हो सकती है।

3. त्वचा या आंखों का पीला पड़ना (पीलिया के लक्षण)- यह लिवर से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
27 Jul 2026 12:59 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:59 pm