Moon and Blood Sugar : चंद्रमा के चक्र का जीवन में प्रभाव पड़ता है यह बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ये ब्लड शुगर लेवल पर भी प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं, रिसर्च क्या करता है।
Moon and Blood Sugar: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा के चक्र का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पूर्णिमा के दौरान रातों में नींद न आने से लेकर मूड में बदलाव जैसी कई चीजें होती हैं। चद्रंमा के चक्र का जीवन में प्रभाव आम बात है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि ये चक्र हमारी बीमारियों पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।
Indian express कि रिपोर्ट में इस बात का पता चलता है कि क्या सच में ये हमारे ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारा ब्लड शुगर शरीर के 24 घंटे के रूटीन को फॉलो करता है। लेकिन स्टडी बेहद अलग और खास है कि चंद्र कलाएं भी भूमिका ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव में अहम निभा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भूख में उतार-चढ़ाव चंद्रमा की कुछ कलाओं के साथ मैच हो सकते हैं। लेकिन आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है?
वैसे तो इसका कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन कई सांस्कृतिक मान्यताएं चंद्रमा को शरीर में होने वाले परिवर्तनों से जोड़ती हैं, लेकिन बड़ी स्टडी में चंद्र कलाओं और ग्लूकोज बैलेंस के बीच कोई सीधा संबंध नहीं दिखाया है। ब्लड शुगर खास तौर पर खान-पान, शारीरिक गतिविधि, तनाव, दवाओं और हार्मोनल चेंज से प्रभावित होता है।
यदि आप शुगर को नियंत्रित रखते हैं, तो चंद्र प्रभावों पर निर्भर रहने के बजाए इन पैरामीटर्स पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्रमा कुछ लोगों की नींद को प्रभावित कर सकता है। नियमित नींद और खान-पान बनाए रखने से आपके ग्लूकोज नियंत्रण पर चंद्र घटनाओं पर नजर रखने की तुलना में कहीं ज्यादा आसर होता है।