स्वास्थ्य

mRNA cancer vaccine : कैंसर मरीजों के लिए खुशखबरी! कैंसर से बचाने वाला वैक्सीन तैयार, ट्रायल में 100% तक कारगर!

कैंसर के इलाज में नई क्रांति आई है। दरअसल, रूस ने विकसित किया Enteromix पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन। क्लिनिकल ट्रायल में 100% सफलता, कोई साइड इफेक्ट नहीं। जल्द ही मंजूरी के बाद उपलब्ध।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 4:20 PM IST
mRNA cancer vaccine
mRNA cancer vaccine (PHOTO- CHATGTP)

mRNA cancer vaccine : दुनिया में कैंसर को सबसे घातक बीमारियों में से एक माना जाता है। सिर्फ अमेरिका में ही 2025 तक करीब 20 लाख से ज्यादा नए कैंसर मरीज सामने आए हैं। इनमें से 6 लाख से ज्यादा मौतें होने का अनुमान है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रूस में बनाए गए नए mRNA वैक्सीन Enteromix ने क्लिनिकल ट्रायल में 100% असर और सुरक्षा दिखाई है। इसे कैंसर के मरीजों के लिए तैयार किया गया है और अब बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

Enteromix वैक्सीन कैंसर सेल्स को पहचानकर उन्हें खत्म करने में मदद करती है। यह सिर्फ पुराने तरीके जैसे कि कीमोथेरपी या रेडिएशन पर निर्भर नहीं है। यह हर मरीज के लिए पर्सनलाइज्ड होती है, यानी हर किसी के शरीर और कैंसर के प्रकार के हिसाब से बनाई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन को लेने वाले मरीजों में कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं देखा गया। मरीजों ने इसे आसानी से सहन किया और उनके शरीर की इम्यून सिस्टम भी मजबूत हुई।

रूस का नया वैक्सीन कैंसर को कर सकता है खत्म

इस वैक्सीन का विकास रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजिकल सेंटर और एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मोलेक्यूलर बायोलॉजी (EIMB) ने मिलकर किया। इसमें चार हल्के वायरस इस्तेमाल किए गए हैं, जो कैंसर कोशिकाओं पर हमला कर उन्हें खत्म करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। पहले के टेस्ट में देखा गया कि Enteromix न सिर्फ ट्यूमर के बढ़ने को धीमा करता है बल्कि कई मामलों में पूरी तरह से कैंसर को खत्म करने में भी सफल रहा है।

लाखों कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद

इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF 2025) में जून 2025 में घोषित किया गया था। इसमें 48 वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। इस फोरम में रूस ने अपने मेडिकल रिसर्च और बायोटेक्नोलॉजी के प्रगति को भी दिखाया। अब ट्रायल सफलतापूर्वक खत्म हो गए हैं, और सिर्फ मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ की फाइनल मंजूरी बाकी है। जैसे ही इसे हरी झंडी मिल जाएगी, Enteromix दुनिया का पहला पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन बन सकता है। अगर यह वैक्सीन मंजूर हो जाती है, तो यह ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाएगी और लाखों कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद की किरण बन सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Sep 2025, 4:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome