स्वास्थ्य

छींक के साथ बाहर आए जिंदा कीड़े! जानें क्या है ये दुर्लभ Myiasis संक्रमण, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Myiasis Kya Hai: बार-बार छींक, नाक में दर्द या अजीब लक्षण दिखें तो सावधान। जानें नाक से जुड़ी 4 गंभीर समस्याएं और Myiasis जैसे दुर्लभ संक्रमण के संकेत।
2 min read
• •
Apr 13, 2026
Myiasis Kya Hai
Myiasis Kya Hai (photo- gemini ai)

Myiasis Kya Hai: हाल ही में ग्रीस में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने डॉक्टरों को भी चौंका दिया। 58 साल की एक महिला को पहले लगा कि उसे सामान्य साइनस या सर्दी-जुकाम है। लेकिन कुछ ही हफ्तों में उसकी हालत बिगड़ने लगी और एक दिन छींकते समय उसकी नाक से कीड़े जैसे जीव निकलने लगे।

जांच में पता चला कि महिला को Myiasis नाम का दुर्लभ संक्रमण था, जिसमें मक्खी के लार्वा नाक के अंदर पनपने लगे थे। ये लार्वा Oestrus ovis नाम की मक्खी के थे, जो आमतौर पर भेड़-बकरियों में पाए जाते हैं। डॉ. प्रियांका रेड्डी के अनुसार, “नाक से जुड़ी समस्याओं को अक्सर लोग हल्के में लेते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये गंभीर संक्रमण का संकेत भी हो सकता है।”

क्यों खतरनाक है ये मामला?

इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि लार्वा नाक के अंदर बढ़कर आगे के स्टेज तक पहुंच गए, जो आमतौर पर इंसानों में संभव नहीं माना जाता। महिला की नाक की बनावट (deviated septum) की वजह से ये अंदर फंस गए और बढ़ते रहे।

Myiasis Kya Hai

सिर्फ सर्दी-जुकाम नहीं, ये 4 समस्याएं भी हो सकती हैं गंभीर

बार-बार छींक और नाक में खुजली- अगर लगातार छींक आ रही है और आराम नहीं मिल रहा, तो ये एलर्जी या किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है।

नाक में दर्द और दबाव- चेहरे या नाक के आसपास दर्द साइनस इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

नाक से अजीब चीज निकलना- अगर नाक से मवाद, खून या कोई असामान्य चीज निकल रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

लगातार बंद नाक या सांस लेने में दिक्कत- यह नाक के अंदरूनी ढांचे की समस्या या गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है।

बचाव कैसे करें?

  • बाहर काम करने के बाद चेहरे और नाक की सफाई रखें
  • जानवरों के संपर्क में आने पर सावधानी बरतें
  • लंबे समय तक सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज न करें
  • अगर कोई अजीब लक्षण दिखे, तो तुरंत ENT स्पेशलिस्ट से संपर्क करें

इलाज और राहत

इस महिला के केस में डॉक्टरों ने सर्जरी करके सभी लार्वा निकाल दिए और दवाइयों से उसका इलाज किया। सही समय पर इलाज मिलने से वह पूरी तरह ठीक हो गई।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Apr 2026 02:07 pm
Published on:
13 Apr 2026 02:07 pm