Oral Cancer cause : ओरल कैंसर - मुंह, गले या जीभ का कैंसर का मुख्य कारण सिगरेट और शराब है। पर हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस (Michael Douglas) ने बताया था कि ओरल सेक्स के कारण उनको गले का कैंसर हुआ। कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने भी ओरल कैंसर के कारण और लक्षण लेकर जानकारी दी है।
Oral Cancer cause : ओरल कैंसर - मुंह, गले या जीभ का कैंसर का मुख्य कारण सिगरेट और शराब है। पर हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस (Michael Douglas) ने इंटरव्यू में बताया था कि ओरल सेक्स के कारण उनको गले का कैंसर हुआ। साथ ही एक लक्षण जीभ दिख रहा था जिसे डॉक्टर तक पहचान ना पाए और ओरल कैंसर स्टेज 4 से ग्रसित होना पड़ा था। कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने भी ओरल कैंसर को लेकर कुछ जानकारी दी है।
जब अभिनेता डगलस के स्टेज 4 थ्रोट कैंसर का पता चला, तो दुनिया हैरान रह गई। डॉ. शर्मा कहते हैं, आमतौर पर गले के कैंसर का मुख्य कारण अत्यधिक धूम्रपान और शराब का सेवन माना जाता है। लेकिन डगलस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके कैंसर का कारण सिगरेट या शराब नहीं, बल्कि एचपीवी- HPV (Human Papillomavirus) था।
एक्टर ने ये भी बताया था कि उनकी जीभ के बेस पर एक गांठ थी जिसे कई डॉक्टर समझ नहीं पा रहे थे। वो फिर अपने जान-पहचान के डॉक्टर के पास गए और फिर बायोप्सी के जरिए उसके बारे में पता चला। तब तक मेरा कैंसर स्टेज 4 तक पहुंच चुका था।
HPV एक बहुत ही सामान्य वायरस है जो त्वचा से त्वचा (Skin to Skin Touch) के संपर्क से फैलता है। रिपोर्ट के अनुसार, ओरल सेक्स के दौरान यह वायरस जननांगों से मुंह और गले (Oropharynx) तक पहुंच सकता है। गले में पहुंचने के बाद, यह वायरस कोशिकाओं के DNA में बदलाव कर सकता है, जो समय के साथ कैंसर का रूप ले लेते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दशकों में 'ओरोफरीन्जियल कैंसर' (जीभ के पिछले हिस्से और गले का कैंसर) के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है।
ओरल कैंसर का यह सबसे आम लक्षण है। साधारण छाले 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कैंसर वाले छाले (Ulcers) लंबे समय तक बने रहते हैं और उनसे खून भी आ सकता है। मुंह के अंदर सफेद या लाल पैच (Patches) भी जीभ पर या मसूड़ों पर दिखते हैं। ये रगड़ने पर भी नहीं हटते हैं।
गाल के अंदर, जीभ पर या मसूड़ों पर किसी गांठ (Lump) का महसूस होना। गर्दन में किसी तरह की सूजन या गांठ (सूजी हुई लिम्फ नोड्स), जो अक्सर दर्द रहित होती है।
खाना या पानी निगलते समय गले में कुछ फंसे होने का अहसास होना। इसके अलावा आपको जबड़े या जीभ को हिलाने में दर्द या अकड़न महसूस होना।
बिना किसी सर्दी-खांसी के आवाज का अचानक भारी हो जाना (Hoarseness) और बोलने के तरीके में बदलाव आना (जैसे जीभ का लड़खड़ाना)।
बिना किसी मसूड़े की बीमारी (Pyorrhea) के दांतों का अचानक ढीला होना। साथ ही दांत निकलवाने के बाद उस जगह का घाव न भरना। इसके अलावा कान में लगातार दर्द होना (जबकि कान में कोई संक्रमण न हो)। मुंह या जीभ का सुन्न (Numbness) हो जाना।
ओरल कैंसर के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से पहले संपर्क करें। इसके बाद बायोप्सी करा सकते हैं। साथ ही अगर आप एचपीवी वैक्सीन लगाते हैं तो इससे आप खुद को बचा सकते हैं।