स्वास्थ्य

Corona Effect: – कोरोना से ठीक हुए लोगों को किडनी पर ध्यान देने की जरूरत , शोध से मिली जानकारी

Corona Effect :- कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को किडनी के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।क्योंकि यह बात अध्ययन से पता चली है की कोरोना वायरस किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 5:26 PM IST
Corona Effect
Corona Effect

विशेषज्ञों ने कोविड-19 के कारण किडनी सहित शरीर पर होने वाले असर के बारे में शोध किया है। जिससे पता चला कि Covid-19 से ठीक हो चुके लोगों में किडनी सहित अन्य समस्याएं देखने को मिली है। शोध के अनुसार कोविड का असर लोगों में कई महीनों तक हो सकता है।

किड़नी हो सकती है फेल-

हाल ही में हुए अध्ययन से पता चला है कि कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों में किडनी फेल होने की समस्याएं नजर आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं कि विशेषज्ञों ने इस शोध से क्या पता लगाया है।

इस प्रकार किया शोध-

जनरल ऑफ द अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (जेएएएसएन) के अध्ययन के अनुसार कोविड-19 के शिकार हो चुके अधिकतर लोगों में किडनी डैमेज होने की समस्याएं आई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो चुका है कि यह समस्या वायरल संक्रमण का प्रत्यक्ष परिणाम है या फिर संक्रमण के खिलाफ शरीर की प्रतिक्रिया के कारण हो रहा है। शोधकर्ताओं ने लैब में इंसान की किडनी की कोशिकाओं का गहन अध्ययन किया है।

कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है वायरस-

प्रोफ़ेसर बेंजामिन डेकेल इजरायल की टीम ने प्रयोगशाला में किडनी की कोशिकाओं को SARS -COV-2 वायरस से संक्रमित कर अध्ययन किया।जिसमें पता चला कि कोरोना वायरस किडनी कोशिकाओं में प्रवेश कर उन्हें संक्रमित कर सकता है। साथ ही इन कोशिकाओं में वायरस अपनी संख्या को आसानी से बड़ा भी सकता है। हालांकि यह इस कारण से लोगों में मौत होने का खतरा नहीं के बराबर होता है।

किडनी पर ध्यान देना जरूरी-

किडनी पर हुई शोध के बारे में डॉक्टर डेकेल के अनुसार कोरोना वायरस प्रत्यक्ष रूप से एक्यूट किडनी इंजरी का कारण नहीं बनता है। यदि किसी कारण से किडनी को पहले से क्षति पहुंची हो तो, ऐसी कोशिकाओं में वायरस तेजी से प्रवेश कर लोगों में गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।उनके अनुसार कोरोना के रोगी यदि पहले से ही इस प्रकार की क्षति या किडनी रोगों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। तो वायरस से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को संक्रमण के बाद किडनी से जुड़ी समस्याएं हो रही है। उनमें निश्चित ही पहले से कोई किडनी से संबंधित दिक्कत रही होगी। इस अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों को किडनी के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत