28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blood Donate Tips :- रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान, आहार में भी इन चीजों का करें उपयोग

Blood Donate Tips :- रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। क्योंकि आपके द्वारा दान किए गए रक्त से किसी को नया जीवन मिलता है। Blood Donate करने से आपकी सेहत को भी फायदा ही होता है। लेकिन इससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2021, 10:12 AM IST

Blood Donate Tips

Blood Donate Tips

रक्तदान ऐसा दान है। जिससे आप किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। लेकिन रक्तदान करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। ताकि रक्तदान करने वाले और रक्त लेने वाले दोनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें - तेज दिमाग और बच्चों को सेहतमंद रहने के लिए दें यह आहार।

किसी प्रकार की बीमारी नहीं हो-

रक्तदान वही व्यक्ति कर सकता है। जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो। अगर आप हेपेटाइटिस, टीबी, सिफलिस, एचआईवी आदि किसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित है। तो आप रक्तदान नहीं कर सकते हैं ।हां अगर आप इन बीमारियों से उबर चुके हैं। तो कुछ दिनों बाद आप रक्तदान कर सकते हैं वह भी पूर्ण रूप से जांच कराने के बाद और चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद।

यह भी पढ़ें - हडिडयां मजबूत रखने के लिए इन बातों पर दें विशेष ध्यान।

धूम्रपान नहीं करें -

धूम्रपान करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। वैसे तो आपको हमेशा ही धूम्रपान नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप रक्तदान करने जा रहे हैं। तो कम से कम 24 घंटे पहले तक आप बीड़ी सिगरेट या अन्य कोई धूम्रपान नहीं करें और रक्तदान करने के बाद भी 24 घंटे तक दूरी बनाकर रखेंगे, तो बहुत अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी से राहत चाहिए तो तुरंत करें यह उपाय।

24 घंटे में फिर हो जाता है रक्त तैयार-

कुछ लोगों को भ्रम रहता है कि हम रक्त दान कर देंगे। तो कमजोर हो जाएंगे या हमें इतना खून वापस बनाने में काफी समय लगेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हमारे शरीर में खून तैयार होना एक सामान्य प्रक्रिया है। एक स्वस्थ व्यक्ति अगर रक्तदान करता है। तो उसके शरीर में 24 से 48 घंटे में फिर रक्त तैयार हो जाता है। इस प्रकार एक पुरुष 3 माह में एक बार और महिलाएं 4 माह में एक बार बिना किसी दिक्कत के रक्तदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - फटी एड़ियों के दर्द और चुभन से परेशान हैं तो यह करें उपाय।

एक ही सुई का नहीं हो उपयोग -

वैसे तो रक्त दान के दौरान मेडिकल स्टाफ द्वारा विशेष ध्यान रखा जाता है। लेकिन फिर भी आप इस बात का ध्यान रखें कि रक्तदान के दौरान उपयोग किए जा रही इंजेक्शन का उपयोग पहले नहीं हुआ हो और उसका उपयोग बाद में भी नहीं हो। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और जिसे रक्त दिया जाएगा वह भी सुरक्षित रहेगा।

टैटू बनवाने के बाद तुरंत नहीं करें रक्तदान-

अगर आपने अपने शरीर पर किसी प्रकार का टैटू बनवाया है। तो आप को रक्तदान करने के लिए कुछ समय रुकना होगा। जानकारी के अनुसार अगर आप टैटू बनवाते हैं तो कम से कम 6 घंटे बाद ही रक्तदान कर सकते हैं।

दांतों की समस्या है तो रखें ध्यान-

अगर आपको दांत से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है और आपने उसका उपचार लिया है। तो कम से कम 24 घंटे बाद रक्तदान करना चाहिए।

सेहत के लिए फायदा-

रक्तदान करना आपकी और सामने वाले दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रक्तदान करने से जहां आप सामने वाले व्यक्ति की जान बचाते हैं। वहीं आपकी सेहत पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। रक्तदान समय-समय पर करना चाहिए। अगर आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो आप रक्तदान से पहले चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल