स्वास्थ्य

पेट दर्द हमेशा एसिडिटी नहीं! इस बीमारी का हो सकता है संकेत, Dipika Kakar की इस 1 गलती से लें सबक

Liver Cyst Symptoms: ऊपरी पेट का दर्द गैस नहीं, लिवर सिस्ट या हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है। जानिए कब तुरंत ECG कराना जरूरी है।
2 min read
• •
Feb 24, 2026
Liver Cyst Symptoms
Liver Cyst Symptoms (Photo- gemini ai)

Liver Cyst Symptoms: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakkar ने बताया कि उनका पेट दर्द सिर्फ गैस या एसिडिटी नहीं, बल्कि लिवर सिस्ट निकला। इस खबर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया, क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द को सामान्य एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

भारी खाना खाया, मसालेदार भोजन हुआ या तनाव ज्यादा है, बस एंटासिड खा लिया और आराम कर लिया। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर पेट दर्द साधारण नहीं होता। कभी-कभी यह लिवर की समस्या या गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है। Dr. Ruchit Shah, बताते हैं कि पेट के ऊपरी हिस्से में कई जरूरी अंग एक-दूसरे के बहुत पास होते हैं। इसलिए दर्द की असली वजह समझना मुश्किल हो सकता है। जो दर्द आपको गैस जैसा लग रहा है, वह कभी-कभी मेडिकल इमरजेंसी भी हो सकता है।

कब है सिर्फ एसिडिटी और कब हो सकता है खतरा?

एसिडिटी में आमतौर पर सीने या पेट के ऊपरी हिस्से में जलन होती है। यह मसालेदार खाना, ज्यादा खाना या खाने के तुरंत बाद लेटने से होता है और एंटासिड लेने से आराम मिल जाता है। लेकिन अगर दर्द लिवर सिस्ट की वजह से है, तो कुछ और लक्षण भी दिख सकते हैं:

  • बुखार
  • बेचैनी
  • पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन या दर्द
  • कीड़े निकलने का इतिहास
  • संदिग्ध नॉन-वेज खाना
  • ऐसे मामलों में डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं।

क्या पेट दर्द हार्ट अटैक भी हो सकता है?

यह सबसे गंभीर बात है। डॉक्टरों के अनुसार ठुड्डी से लेकर नाभि तक कहीं भी अचानक दर्द हो, तो पहले हार्ट से जुड़ी समस्या की जांच करनी चाहिए। खासकर अगर उम्र 40 से ज्यादा है। अगर दर्द अचानक शुरू हो और जल्दी ठीक न हो, तो तुरंत ECG कराना जरूरी है। ECG से पता चल सकता है कि हार्ट अटैक है या नहीं।

लिवर का दर्द गैस जैसा क्यों लगता है?

ऊपरी पेट में दिल, फेफड़े, लिवर, पेट और पैंक्रियाज जैसे कई अंग पास-पास होते हैं। इसलिए एक अंग का दर्द दूसरे जैसा महसूस हो सकता है। बिना टेस्ट के सही कारण समझना मुश्किल है।

कब तुरंत अस्पताल जाएं?

  • दर्द अचानक शुरू हो
  • 5 मिनट में एंटासिड से आराम न मिले
  • छाती या पेट में अजीब दबाव या भारीपन लगे
  • उम्र 40 से ज्यादा हो
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Feb 2026 05:19 pm
Published on:
24 Feb 2026 05:18 pm