स्वास्थ्य

Pre Heart Attacks Signs : 1 महीना पहले हार्ट अटैक के 3 लक्षण दिखते हैं, गुजरात के डॉक्टर ने कहा- लोग करते हैं इग्नोर

Heart Attacks Warning Signs 1 Month Before : हार्ट अटैक के लक्षण एक महीना या कुछ सप्ताह में ही दिखने लगते हैं। डॉ. नीरज ने बताया कि अगर ध्यान दिया जाए तो हार्ट अटैक को आने से पहले टाला जा सकता है।
2 min read
Feb 26, 2026
Pre Heart Attacks Warning Signs, Heart Attacks Warning Signs 1 month before, Heart Attacks Warning Symptoms,
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Heart Attacks Warning Signs 1 Month Before : हार्ट अटैक के लक्षण एक महीना या कुछ सप्ताह में ही दिखने लगते हैं। पर, लोग उम्र, गैस, थकान का बहान बनाकर टाल देते हैं। ये बात गुजरात के डॉ. नीरज चावड़ा ने शेयर की है। उनका कहना है कि अगर पहले से कुछ लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो हार्ट अटैक को टाला जा सकता है। 2-6 हफ्ते (1 month before a heart attack here are the warning signs) पहले मिलने वाले ये लक्षण बहुत कॉमन होते हैं जिनके बारे में लोगों को पता होना चाहिए।

प्रोड्रोमल लक्षण (Prodromal Symptoms) को समझें

वो कहते हैं कि ये 'प्रोड्रोमल लक्षण' (Prodromal Symptoms) हैं-यानी वे संकेत जो दिल का दौरा पड़ने से 2 से 6 हफ्ते पहले शरीर देने लगता है। इसलिए कभी भी कॉमन लगने वाले लक्षणों को अनदेखा ना करें जो निम्नलिखित हैं-

Pre Heart Attacks Warning Signs | ये 3 लक्षण ना करें इग्नोर

  • असामान्य थकान: जैसे टहलने से ही सांस फूलने लगती है। इसे कमजोरी ना समझें।
  • सीने में भारीपन: कभी-कभी छाती में जलन या दबाव महसूस होना, पर एसिडिटी ना समझें।
  • बेचैनी और पसीना: रात को अचानक नींद खुलना, घबराहट और बिना किसी कारण के माथे पर पसीना। "स्ट्रेस" ना समझें ।

ऐसे लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक

अगर आपके शरीर में ये संकेत नए हैं, लगातार बढ़ रहे हैं, या बिना किसी कारण के हो रहे हैं तो सावधान हो जाएं! खासकर, उन लोगों में जिन्हें बीपी, शुगर है या जिनकी फैमिली हिस्ट्री रही है-तो इन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है।

इन बातों को समझ लें

  • समय पर चेकअप = ECG + ब्लड टेस्ट + रिस्क असेसमेंट।
  • देरी का परिणाम = दिल की नसों का स्थायी नुकसान या हार्ट अटैक।

हर हार्ट अटैक सीने के तेज दर्द से शुरू नहीं होता। कुछ की शुरुआत बस हल्के से से होती है। ये हल्के लगने वाले लक्षण ही जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसलिए, आपको डॉक्टर के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

Updated on:
26 Feb 2026 04:35 pm
Published on:
26 Feb 2026 04:35 pm