स्वास्थ्य

10 में से 8 लोगों पता भी नहीं कि उनको Prediabetes है, क्लीवलैंड क्लिनिक और सीडीसी से समझें इसके लक्षण व बचाव के उपाय

Prediabetes Symptoms Hindi: क्या आप जानते हैं 10 में से 8 लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें प्रीडायबिटीज है? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार जानें प्रीडायबिटीज के शुरुआती लक्षण और कारण, सीडीसी से समझें कि इससे बचने के लिए क्या उपाय अपना सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2026, 9:30 AM IST
Prediabetes Symptoms in Hindi,Early Signs of Prediabetes,How to Reverse Prediabetes, Prediabetes Symptoms Cleveland Clinic,
प्रीडायबिटीज के शुरुआत में कोई बड़े या साफ लक्षण नहीं दिखते।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Prediabetes Symptoms: डायबिटीज (शुगर) के बारे में तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्रीडायबिटीज का नाम सुना है? क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीडायबिटीज से पीड़ित 10 में से 8 लोगों को यह अंदाजा तक नहीं होता कि वे इसके शिकार हो चुके हैं। प्रीडायबिटीज का मतलब है कि आपके खून में शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा हो गया है, लेकिन इतना भी ज्यादा नहीं हुआ है कि उसे पक्की डायबिटीज कहा जाए। यानी, यह एक तरह का येलो सिग्नल है। अगर आप सही समय पर संभल गए, तो आप डायबिटीज का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

प्रीडायबिटीज के लक्षण

प्रीडायबिटीज को अक्सर साइलेंट माना जाता है, क्योंकि शुरुआत में इसके कोई बड़े या साफ लक्षण नहीं दिखते। लेकिन फिर भी, अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो शरीर कुछ छोटे-छोटे इशारे जरूर देता है;

  • त्वचा का रंग गहरा पड़ना (Acanthosis Nigricans)।
  • बिना वजह थकान महसूस होना।
  • बार-बार प्यास लगना।
  • बार-बार पेशाब आना।
  • आंखों के आगे धुंधलापन।

किन लोगों को प्रीडायबिटीज होने का खतरा ज्यादा है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ लोगों को प्रीडायबिटीज होने का जोखिम दूसरों से ज्यादा होता है;

  • वजन ज्यादा होना।
  • शारीरिक रूप से एक्टिव न होना।
  • फैमिली हिस्ट्री।
  • 45 साल या उससे ज्यादा उम्र।
  • खान-पान की खराब आदतें।

क्या प्रीडायबिटीज को ठीक किया जा सकता है?

जी हां, बिल्कुल! सबसे अच्छी बात यही है कि प्रीडायबिटीज को रिवर्स (ठीक) किया जा सकता है। यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो एक बार हो गई तो कभी ठीक नहीं होगी। अगर आप समय रहते अपनी लाइफस्टाइल बदल लें, तो आपका शुगर लेवल वापस नॉर्मल हो सकता है।

प्रीडायबिटीज से बचने के उपाय

सीडीसी के अनुसार, अगर आप प्रीडायबिटीज से बचना चाहते हैं तो ये उपाय अपना सकते हैं;

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलें।
  • खान-पान में सुधार करें।
  • वजन थोड़ा घटाएं।
  • सिगरेट और शराब से दूरी बनाएं।
  • अगर आपकी उम्र 35-40 से ज्यादा है या परिवार में शुगर की हिस्ट्री है, तो साल में एक बार HbA1c टेस्ट जरूर करवाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All