स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में COVID वैक्सीन सेफ या रिस्की? जानिए क्या कहती है ये नई स्टडी

Pregnancy COVID-19 Vaccine Benefits: प्रेग्नेंसी में COVID-19 वैक्सीन लगवाने से अस्पताल में भर्ती, गंभीर बीमारी और प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा कम।

2 min read
Dec 26, 2025
Pregnancy COVID-19 Vaccine Benefits (photo- gemini ai)

Pregnancy COVID-19 Vaccine Benefits: कोरोना महामारी के दौरान गर्भवती महिलाओं को लेकर सबसे ज्यादा चिंता रही कि संक्रमण होने पर मां और बच्चे पर क्या असर पड़ेगा। अब कनाडा की एक बड़ी स्टडी से साफ हो गया है कि प्रेग्नेंसी में COVID-19 वैक्सीन लगवाने से मां और नवजात दोनों को गंभीर खतरे से बचाया जा सकता है। यह रिसर्च बताती है कि चाहे डेल्टा वैरिएंट हो या ओमिक्रॉन, वैक्सीन लगवाने वाली गर्भवती महिलाओं में अस्पताल में भर्ती होने, बीमारी गंभीर होने और समय से पहले डिलीवरी का खतरा कम रहा।

ये भी पढ़ें

क्या COVID वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? AIIMS स्टडी का चौंकाने वाला खुलासा

स्टडी में क्या किया गया?

इस अध्ययन में CANCOVID-Preg डेटाबेस का इस्तेमाल किया गया। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 तक कनाडा के 9 प्रांतों में गर्भावस्था के दौरान कोविड संक्रमित महिलाओं का डेटा लिया गया। 2022 के केसों को 2023 तक फॉलो किया गया ताकि डिलीवरी और बच्चों की स्थिति समझी जा सके।

कुल 19,899 गर्भवती महिलाओं के केस शामिल किए गए। इनमें से 72% महिलाएं कोविड से पहले वैक्सीनेटेड थीं। 28% महिलाएं वैक्सीन नहीं लगवाए हुए थीं। वैक्सीन लगवाने वालों में से 80% ने प्रेग्नेंसी से पहले वैक्सीन ली थी। 20% ने गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन लगवाई।

वैक्सीन से क्या फायदा दिखा?

रिसर्च में साफ देखा गया कि वैक्सीन लगवाने वाली गर्भवती महिलाओं में गंभीर कोविड का खतरा काफी कम था।

  • अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम
  • ICU (क्रिटिकल केयर) में जाने की संभावना बहुत कम
  • समय से पहले डिलीवरी (Preterm Birth) का खतरा घटा

डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट्स में यह फायदा दिखा। खास बात यह रही कि जो महिलाएं वैक्सीनेटेड नहीं थीं, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 2 से 3 गुना ज्यादा था।

मां ही नहीं, बच्चे को भी सुरक्षा

स्टडी के मुताबिक, वैक्सीन सिर्फ मां को ही नहीं बल्कि पेट में पल रहे बच्चे को भी सुरक्षा देती है। वैक्सीनेटेड महिलाओं में प्रीमैच्योर बेबी और अन्य जटिलताओं की संभावना कम पाई गई। यानी कोविड होने के बावजूद मां और बच्चे दोनों की स्थिति बेहतर रही।

आम भाषा में इसका मतलब क्या है?

अगर कोई महिला गर्भवती है या गर्भधारण की योजना बना रही है, तो COVID-19 वैक्सीन लगवाना सुरक्षित और फायदेमंद है। यह न सिर्फ मां को गंभीर बीमारी से बचाता है, बल्कि बच्चे के समय से पहले जन्म और अन्य समस्याओं का खतरा भी घटाता है।

ये भी पढ़ें

Covid Vaccine Linked To Cancer: कोविड वैक्सीन से 6 तरह के कैंसर का खतरा! कोरिया की नई स्टडी में दावा

Published on:
26 Dec 2025 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर