स्वास्थ्य

Prostate Cancer Warning Signs : नपुंसकता, स्पर्म व यूरिन में खून प्रोस्टेट कैंसर के खतरनाक संकेत; ICMR और Mayoclinic से जानिए अन्य लक्षण

Prostate Cancer In India : ICMR के मुताबिक, प्रोस्टेट कैंसर के मामले भारतीय पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके खतरनाक लक्षण के बारे में मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) और यूरोलॉजिस्ट से समझेंगे।
2 min read
Jun 29, 2026
Prostate Cancer Warning Signs, Cancer In men, ICMR, Mayoclinic Prostate symptoms,
Prostate Cancer Signs | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Thangam Cancer Center

Prostate Cancer : प्रोस्टेट कैंसर के मामले पुरुषों में बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) भी बता चुका है कि यह उन टॉप 10 कैंसर में शामिल है, जो पुरुषों में तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रोस्टेट कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर पुरुष इसके शुरुआती चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।

आइए, मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) और ऑस्ट्रेलिया के यूरोलॉजिस्ट डॉ. चार्ल्स शबर (Dr. Charles Shabar) के अनुसार इसके खतरनाक लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Prostate Cancer Symptoms | ये हैं लक्षण

प्रोस्टेट ग्रंथि और ब्लैडर की शारीरिक रचना. Source: Cleveland Clinic

मेयो क्लिनिक के अनुसार, अधिकतर मामलों में शुरुआती स्टेज में प्रोस्टेट कैंसर का पता नहीं चल पाता है। इसका मतलब है कि शुरुआत में ऐसे कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते जिनसे यह पुष्टि हो सके कि यह प्रोस्टेट कैंसर ही है। फिर भी, प्रोस्टेट कैंसर के कुछ संभावित लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • यूरिन में खून आना: अगर आपके यूरिन का रंग गुलाबी, लाल या कोला जैसा हो, तो सावधान हो जाएं।
  • वीर्य में खून आना।
  • बार-बार पेशाब आना।
  • पेशाब करते समय परेशानी होना।
  • रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना।

VIDEO प्रोस्टेट कैंसर: एक साइलेंट बीमारी

यूरोलॉजिस्ट डॉ. शबर के अनुसार, प्रोस्टेट कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती दौर में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। यह कैंसर अक्सर प्रोस्टेट के बाहरी हिस्से (shell) में विकसित होता है। इसलिए, जब तक यह आकार में काफी बड़ा होकर अंदर की यूरिनरी ट्रैक्ट (मूत्र नली) पर दबाव नहीं डालता, तब तक मरीज को कोई शारीरिक समस्या महसूस नहीं होती।

प्रोस्टेट कैंसर के चेतावनी संकेत (Warning Signs)

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erection Problems):कैंसर के बढ़ने से इरेक्शन को नियंत्रित करने वाली नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे इरेक्शन की क्षमता और अवधि में कमी आ सकती है (यह हृदय रोगों का भी शुरुआती संकेत हो सकता है)।
  • वीर्य (Semen) में खून आना: यह एक प्रमुख चेतावनी संकेत है, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
  • पेशाब में खून आना: यह भी एक गंभीर लक्षण है, जिसके लिए तुरंत मेडिकल जांच की आवश्यकता होती है।
  • स्खलन (Ejaculation) के समय दर्द होना: ऑर्गेज्म के दौरान पेल्विक एरिया या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना।
  • हड्डियों और पीठ में दर्द: अगर कैंसर एडवांस स्टेज में प्रोस्टेट से बाहर निकलकर हड्डियों तक फैल गया है (Metastatic disease), तो पीठ या शरीर की अन्य हड्डियों में तेज दर्द हो सकता है।
  • बिना कारण तेजी से वजन कम होना: अचानक से कई किलो वजन कम हो जाना और लगातार थका हुआ या कमजोर महसूस करना।

बचाव और जांच के बारे में जानिए

डॉ. शबर स्पष्ट करते हैं कि आज के समय में ज़्यादातर मरीज बिना किसी यूरिनरी लक्षण के क्लिनिक आते हैं। इसलिए, प्रोस्टेट कैंसर को शुरुआती चरण में पकड़ने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका पीएसए (PSA) ब्लड टेस्ट है। सही उम्र में इस टेस्ट और सामान्य जांच के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

Published on:
29 Jun 2026 06:27 pm