स्वास्थ्य

Relief from Period Discomfort: पीरियड्स के दौरान हुए दर्द, क्रैम्प्स और मूड स्विंग्स से ऐसे पा सकते हैं छुटकारा

Relief from Period Discomfort: क्या आप या आपके साथी पीरियड्स के दौरान हुए दर्द और परेशानी को कम करने के लिए लगातार सरल घरेलू उपचार की तलाश करते हैं? क्या आपके पीरियड्स जब भी आते हैं तब क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और शिकायतों का पुलिंदा साथ लाते हैं? यदि ऐसा है, तो यह आर्टिकल आपकी परेशानियों को दूर करने और आपको मेंस्ट्रुअल पैन से छुटकारा दिलाने के लिए तैयार किया गया है। यहां पढ़िए आसान होम रेमेडीज :
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2023, 8:12 AM IST
periods5.jpg
Relief from Period Discomfort: Home Remedies for Cramps, Mood Swings, Pain

Relief from Period Discomfort: पीरियड्स के दौरान अनुभव की जाने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक मासिक धर्म का दर्द है, जिसे डिसमेनोरिया भी कहा जाता है। यह दर्द अक्सर पेट के निचले हिस्से में महसूस होने वाले क्रैम्प्स के कारण होता है। कुछ महिलाओं के लिए, पीरियड्स का दर्द हल्का और सहन करने लायक होता है, जबकि अन्य महिलाओं के लिए यह गंभीर और काफी दर्द से भरा हो सकता है। दर्द के अलावा, अन्य सामान्य समस्याओं में सूजन, मूड स्विंग्स , थकान और सिरदर्द शामिल हैं। ये लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तीव्रता और अवधि में अलग-अलग हो सकते हैं। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि हालांकि ये लक्षण सामान्य हैं, लेकिन यदि यह आपकी डेली लाइफ और रूटीन में परेशानी का कारण बन रहे हैं या दर्द बेहद असहनीय हो जाता है तो समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में किसी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा पैन अगर नार्मल है तोह कुछ आसान रेमेडीज हैं जिन्हें अपना कर पीरियड में आराम मिल सकता है और पेट के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।


Green /Herbal Tea:
कैमोमाइल, अदरक, या पुदीना जैसी हर्बल चाय पिएं। इनमें नेचुरल गुण होते हैं जो पीरियड्स के दौरान हुई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Keep It Hot: मांसपेशियों को आराम देने और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद के लिए अपने पेट के निचले हिस्से पर एक हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल रखें।

Warm Shower: गुनगुने पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

Exercise: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए वाकिंग या स्ट्रेचिंग जैसे हल्के व्यायामों में करें।

यह भी पढ़ें: मजबूत मसूड़ों, दांतों के लिए विटामिन सी है जरूरी, ये फूड्स अवश्य खाएं


Relax: तनाव कम करने और पीरियड से जुड़ी परेशानी को मैनेज करने के लिए गहरी सांस लें व मैडिटेशन या योग का अभ्यास करें।

Massage: मांसपेशियों को आराम देने और मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद करने के लिए धीरे-धीरे पेट के निचले हिस्से पर मालिश करें।

Food: सूजन और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करने के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर फ़ूड खाएं।

Keep Hydrated: पूरे दिन खूब पानी पीकर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें, क्योंकि यह सूजन को कम करने और पीरियड के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी लाइफस्टाइल आपकी हड्डियों को कमजोर बना रही है? जानें कैसे

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Jun 2023, 8:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत