
Scalp Burning No Visible Signs: आईने में देखिए। बाल ठीक हैं, रूसी नहीं है, न लाली है, न कोई दाना। फिर भी कंघी छूते ही सिर में जलन उठती है, कभी लगता है चींटियां रेंग रही हैं, और कभी जैसे कोई सुई चुभो रहा हो। सबसे मुश्किल बात यह है कि दर्द दिखता नहीं। इसलिए आसपास के लोग अक्सर कह देते हैं, कुछ नहीं है, टेंशन ज्यादा लेते हो। धीरे-धीरे इंसान खुद भी सोचने लगता है कि कहीं मैं ही तो वहम नहीं कर रहा। अगर आप इस हालत से गुजर रहे हैं, तो पहले यह जान लीजिए यह परेशानी मेडिकल साइंस में पहचानी हुई है। आपका सिर सचमुच जल रहा है, भले ही बाहर से कुछ न दिखे। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे कि ये किस कारण से होती है और इससे बचने के उपाय क्या-क्या हैं?
JAMA Dermatology के अनुसार, डॉक्टर इसे स्कैल्प डिसेस्थीसिया (Scalp Dysesthesia) कहते हैं। आम भाषा में इसे बर्निंग स्कैल्प सिंड्रोम या ट्राइकोडायनिया भी कहा जाता है। इसमें सिर की त्वचा पर जलन, चुभन, झनझनाहट, सुन्नपन, खुजली या दर्द महसूस होता है, लेकिन जांच में त्वचा की कोई साफ बीमारी नहीं मिलती। कई बार सिर्फ़ जलन होती है, कई बार जलन के साथ खुजली, और कुछ लोगों में तीनों साथ। एक बात ध्यान रखिए। हर बार कुछ नहीं दिख रहा का मतलब कुछ नहीं है नहीं होता। कई बार वजह त्वचा के नीचे नहीं, नसों में, गर्दन में या शरीर के किसी और हिस्से में होती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इस स्थिति को स्कैल्प डिसेस्थीसिया नाम 1998 में अमेरिका के डॉक्टरों डायने हॉस और सामंथा सीगल ने दिया था। उन्होंने 36 से 70 साल की 11 महिलाओं पर लिखा, जिन्हें महीनों से सालों तक सिर में तेज़ दर्द या खुजली थी, पर त्वचा पर कुछ नहीं दिखता था। इनमें से कई ने बताया कि तनाव के समय तकलीफ बढ़ जाती है। उसके बाद की रिसर्च ने तस्वीर और साफ की। 2022 में छपे एक रिव्यू (Ju, Vander Does और Yosipovitch) में कहा गया कि यह स्थिति अक्सर नसों से जुड़ी (न्यूरोपैथिक) होती है। यानी नसें जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं और बिना किसी बाहरी वजह के जलन या खुजली के संकेत भेजने लगती हैं। इसे पहचानने में डॉक्टर भी कई बार चूक जाते हैं, क्योंकि त्वचा सामान्य दिखती है।
इसकी कोई एक वजह नहीं होती। इसलिए सही जांच जरूरी है। ये मुख्य श्रेणियां हैं;
नीचे में से कोई भी लक्षण हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें;
नहीं। तनाव और कम नींद लक्षणों को बढ़ा सकते हैं, पर कारण नसों की समस्या, गर्दन की रीढ़, डायबिटीज, त्वचा की छिपी बीमारी या हेयर प्रोडक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए तनाव मान लेने से पहले जांच कराना जरूरी है।
यह वजह पर निर्भर करता है। जहां कारण पकड़ में आ जाता है और उसका इलाज होता है, वहां आराम मिल सकता है। कुछ लोगों में लक्षण लौट भी आते हैं, इसलिए इलाज और डॉक्टर की सलाह से चलना चाहिए।
शुरुआत त्वचा रोग विशेषज्ञ से करें। अगर जांच में त्वचा की बीमारी न निकले, या साथ में कमजोरी, सुन्नपन या गर्दन-रीढ़ के लक्षण हों, तो वह आपको न्यूरोलॉजिस्ट या स्पाइन विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं।